ऑल इंडिया रैंक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘अंधाधुन’, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’, ‘थ्री ऑफ अस’ और हालिया रिलीज ‘मेरी क्रिसमस’ जैसी समीक्षकों द्वारा अति प्रशंसित फिल्में बनाने वाली कंपनी मैचबॉक्स की अगली फिल्म ‘ऑल इंडिया रैंक’ की रिलीज 23 फरवरी को प्रस्तावित है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी आईआईटी से इंजीनियरिंग में स्नातक वरुण ग्रोवर ने ये फिल्म अपने उन दिनों की याद में लिखी है जब आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए उन पर खासा मानसिक दबाव हुआ करता था। इस फिल्म की पटकथा पर वरुण कोई 10 साल पहले काम कर चुके थे और गीतकार जयदीप साहनी ने ये पटकथा तब निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ साझा की ही।