मशहूर गायिका अलका याग्निक एक दुर्लभ बीमारी की गिरफ्त में हैं। उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई है। एक वायरल अटैक के बाद वह इस समस्या से जूझ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अपने लिए दुआ करने की अपील की है। गायिका की बीमारी का जब से पता चला है, लोग हैरान हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उन्हें कब इस बारे में अहसास होना शुरू हुआ? आइए जानते हैं पूरा मामला...