आलिया भट्ट के प्रशंसक जब भी सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की रणबीर और राहा के साथ मनमोहक तस्वीरें देखते हैं, तो वह उत्साह से भर जाते हैं। वह राहा के बारे में जानना पसंद करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म 'जिगरा' के लिए आयोजित एक मीडिया इवेंट के दौरान आलिया ने बताया कि जब राहा ने उनका गाना 'राधा' और रणबीर का मशहूर 'बदतमीज दिल' ट्रैक हाल ही में देखा तो राहा ने कैसी प्रतिक्रिया दी?
विज्ञापन
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
एएनआई के मुताबिक जब आलिया से पूछा कि वह अपनी बेटी राहा को सबसे पहले कौन सी फिल्म दिखाना चाहेंगी? तो अभिनेत्री ने जवाब दिया, ‘मुझे बहुत यकीन नहीं है, लेकिन यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है। कल ही उसने मेरा पहला गाना देखा, जो मैंने अपने जीवन में शूट किया था और वह है ‘राधा तेरी चुनरी।’ अभी उनको गाना थोड़ा थोड़ा दिखा रहे हैं और वह अब 2 साल की हो गई हैं।’ Jigra Press Show: करण जौहर का समीक्षकों को रिलीज से पहले फिल्म दिखाने से इनकार, लंबे खत में बताई पूरी वजह
विज्ञापन
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
अभिनेत्री ने इस दौरान यह भी बताया कि 'ब्रह्मास्त्र' का 'केसरिया' पहला गाना था, जिसे राहा ने देखा था। आलिया ने बताया, ‘मैंने उसे कुछ देर के लिए गाना दिखाया। दरअसल, पहला गाना जो उसने देखा 'केसरिया' था। फिर कल, 'राधा तेरी चुनरी' थी और फिर उसने उसी समय 'बदतमीज दिल' देखा।’
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया की राहा को लेकर की यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे नेटिजन्स हैरान हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, ‘कितना प्यारा है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हाहा यह बहुत प्यारा है।’
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'जिगरा' 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसमें ‘वेदांग रैना भी हैं। हाल ही में फिल्म का एक्शन से भरपूर ट्रेलर जारी किया गया। ट्रेलर में आलिया भट्ट सत्या की भूमिका में हैं, जो एक समर्पित बहन है जो अपने भाई अंकुर को बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अंकुर का किरदार वेदांग रैना ने निभाया है। Salman Khan: सलमान खान ने बढ़ाया अलाना पांडे का उत्साह, पोस्ट साझा कर की सराहना