फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah rukh khan: शाहरुख खान ने आलिया भट्ट को दिया नया नाम, छोटी अम्मा कपूर कहकर बुलाया

Thu, 05 Jan 2023 12:36 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
आलिया और शाहरुख - फोटो : social media
शाहरुख खान का आस्क एसआरके सेशन उनके फैन्स को काफी पसंद आता है। वह अक्सर ट्विटर पर कुछ लोगों सवालों के जवाब देते रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ट्विटर पर 13 साल पूरे होने पर शाहरुख ने फिर से यह सेशन रखा। इसमें एक यूजर ने उनसे आलिया भट्ट से जुड़ा सवाल किया। शाहरुख ने इसका जवाब दिया तब तक सेशन में आलिया भी आ गईं। इसके बाद दोनों के बीच काफी सारी बातचीत हुई।
 
विज्ञापन

2 of 4
आलिया और शाहरुख - फोटो : social media
इस सेशन में शाहरुख ने कई सवालों के मजेदार जवाब दिए। दरअसल उन्होंने एक ट्वीट करके पहले ही कह दिया था कि वह नए साल की शुरुआत सीरियस नोट पर नहीं करना चाहते। एक यूजर ने शाहरुख से पूछा, आलिया आपको एसआर क्यों बुलाती है? इस पर शाहरुख खान ने जवाब देते हुए कहा, इसका मतलब स्वीट और रोमांटिक हो सकता है या फिर सीनियर और रिस्पेक्टेड या सिर्फ शाह रुख। शाहरुख के रिस्पॉन्स पर आलिया ने जवाब दिया, स्वीट और रिस्पेक्टेड ज्यादा अच्छा है, लेकिन 25 जनवरी के बाद मैं आपको पठान बुलाऊंगी। देखिए, मैं क्रिएटिव हूं ना?   
 
विज्ञापन

3 of 4
आलिया और शाहरुख - फोटो : social media
इस ट्विट पर शाहरुख ने आलिया को रिप्लाई देते हुए कहा, 'डन लिटिल वन और अब मैं तुमको बुलाया करूंगा, छोटी अम्मा भट्ट कपूर।' शाहरुख के जवाब पर कई कमेंट्स हैं। दरअसल उस समय शाहरुख ने अपना सेशन खत्म करने का ट्वीट किया था। इसके बाद वह आलिया के साथ चैट करने लगे। एक यूजर ने लिखा है, सर ये चीटिंग है, 'आपने अभी बोला था कि आप यह सेशन खत्म कर रहे हैं और लड़की का ट्वीट देखते ही पिघल गए।' एक और ने लिखा है, 'लड़की का चक्कर बाबू भैया।' 
विज्ञापन

4 of 4
आलिया और शाहरुख - फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद आलिया ने शाहरुख का नाम पठान रखा था, जो न केवल शाहरुख बल्कि  उनके फैंस को भी बेहद पसंद आया था।  खबरों के मुताबिक, जब आलिया की फिल्म डार्लिंग्स रिलीज हुई थी तो शाहरुख ने आलिया से कहा था कि धन्यवाद तुम्हारी ऐसी प्यारी फिल्मों के लिए'। उन्होंने कहा कि गौरी, सुहाना और आर्यन ने भी उनकी फिल्म देखी है। उन सभी ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें