फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: निर्देशक वासन बाला ने आलिया को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, 'जिगरा' से नई तस्वीर आई सामने

Fri, 15 Mar 2024 10:06 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाली आलिया ने अपने अभिनय और खूबसूरती से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। अपने करियर में आलिया ने अपने दम पर बॉक्स कई बड़ी हिट फिल्में दी। बीते साल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सफलता के बाद अब आलिया भट्ट निर्देशक वासन बाला की फिल्म 'जिगरा' में नजर आने वाली हैं। आलिया के जन्मदिन के मौके पर 'जिगरा' निर्देशक ने खास अंदाज में आलिया को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वासन बाला अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' से आलिया की एक खास तस्वीर साझा की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार!' तस्वीर में आलिया डूबते सूरज का सामना खड़ी हैं, तस्वीर में आलिया बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। निर्देशक वासन बाला की इस पोस्ट पर 'जिगरा' में आलिया के को-स्टार वेदांग रैना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और दिल वाली इमोजी कमेंट की।

 
विज्ञापन

3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बीते दो वर्षों में आलिया भट्ट ने कई सफल फिल्में दी हैं। साल 2022 में उन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, डार्लिंग्स और ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में शानदार अभिनय के लिए आलिया को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।

4 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा साल 2023 में आलिया रणबीर सिंह के साथ रोमांटिक कॉमेडी पारिवारिक ड्रामा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आईं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

Alia Bhatt: फिल्मों ही नहीं, बिजनेस से भी मोटा पैसा कमाती हैं आलिया भट्ट, नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिगरा - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने साल 2023 में साल 2023 में 'हार्ट ऑफ स्टोन' के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू भी किया। अब वे 2024 में फिल्म 'जिगरा' से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। गौरतलब है कि आलिया इस फिल्म की सह-निर्माता भी हैं। फिल्म सितंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Yodha Screening: 'योद्धा' की स्क्रीनिंग में सितारों ने लगाए चार चांद, रेड कार्पेट से हसीन तस्वीरें आई सामने
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें