अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
फिल्म की शूटिंग अभी जारी ही है। फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एक ऐसे आदमी की कहानी,जिसने बड़े सपने देखने की हिम्मत की और मेरे लिए, यह एक कहानी है, एक किरदार है, एक फिल्म है, जीवन भर का एक मौका है।' इसके साथ ही अक्षय ने पोस्ट के कैप्शन में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया। फिल्म का ट्रेलर 18 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है।