फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar Movies BO: खिलाड़ी के लिए अच्छा शगुन लेकर आई ‘स्काई फोर्स’, पिछली फिल्मों के मुकाबले कहां ठहरी?

Sat, 25 Jan 2025 07:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Movies Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में लगी है। लगातार फ्लॉप फिल्मों का मुंह देख रहे खिलाड़ी के लिए यह फिल्म अच्छा शगुन लेकर आई है। जानते हैं कैसे?  
विज्ञापन
1 of 12
अक्षय कुमार की फिल्मों की पहले दिन की कमाई - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपनी नई फिल्म 'स्काई फोर्स' के साथ दर्शकों के बीच पहुंच चुके हैं। फिल्म कल शुक्रवार 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक्टर की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। अब जब नए साल में वे एक नई कहानी वाली नई फिल्म लेकर आए हैं, तो लग रहा है उनकी किस्मत ने भी नई करवट ले ली है। भावुक कर देने वाली 'स्काई फोर्स' की बोहनी अच्छी हुई है। अगर अक्षय कुमार की पिछली दस 10 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन से इसकी तुलना करके देखा जाए तो कहां खड़ी है 'स्काई फोर्स'? चलिए जान लेते हैं इस रिपोर्ट में
विज्ञापन

2 of 12
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्काई फोर्स
'स्काई फोर्स' वॉर फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। दिनेश विजन और अमर कौशिक ने मैडॉक फिल्म्स के तहत और ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियोज के तहत इसका निर्माण किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमृत कौर मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.30 करोड़ रुपये की कमाई की। एक्शन, बहादुरी और बलिदान की भावुक कर देने वाली वाली कहानी पर बनी इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से फिल्म की ओपनिंग डे की इस कमाई को बहुत अच्छा तो नहीं, लेकिन ठीक जरूर माना जा सकता है। दरअसल, बॉक्स ऑफिस का गणित कहता है कि कोई फिल्म ओपनिंग डे पर अगर बजट का 10 फीसदी कमाती है तो यह ठीक है। अगर 20 फीसदी कमाई है तो अच्छी है। इस लिहाज से 'स्काई फोर्स' ने पहले दिन बेहतर प्रदर्शन किया है।

Sky Force Review: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की खूब जमी जोड़ी, पाकिस्तान से जीती 1965 की जंग की मार्मिक कहानी
विज्ञापन

3 of 12
'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
खेल खेल में'
स्काई फोर्स' से पहले अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज फिल्म 'खेल खेल में' थी, जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू, फरदीन खान, प्रज्ञा जायसवाल जैसे कई सितारे हैं। करीब 100 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 5.23 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म की कुल कमाई 40.36 करोड़ रुपये थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
 

4 of 12
सरफिरा - फोटो : इंस्टाग्राम
सरफिरा
12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'सरफिरा' का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। करीब 85 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म का कुल कलेक्शन 22.13 करोड़ रुपये था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
 
विज्ञापन

5 of 12
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां
11 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की यह मेगा बजट फिल्म थी, लेकिन बुरी तरफ फ्लॉप हुई। सिद्धार्थ आनंद के  निर्देशन में बनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का बजट 350 करोड़ था। इसने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बजट के अनुपात में यह कमाई बहुत कम है। यूं भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई थी। अक्षय कुमार के अलावा इसमें टाइगर श्रॉफ भी नजर आए। दोनों का एक्शन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाया था। इसका कुल कलेक्शन 59.17 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन

6 of 12
मिशन रानीगंज - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
मिशन रानीगंज
6 अक्तूबर, 2023 को 'मिशन रानीगंज' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित थी। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन 2.80 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, इसकी कुल कमाई 33.74 करोड़ रुपये रही। यह फिल्म भी अक्षय की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। बताते चलें कि यह फिल्म करीब 55 करोड़ रुपये बजट में बनाई गई थी।
विज्ञापन

7 of 12
ओएमजी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
ओएमजी 2
ओएमजी 2 अक्षय कुमार की आखिरी सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में दिखे। 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। करीब 60 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म का कुल कलेक्शन 150.17 करोड़ रुपये रहा और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

8 of 12
सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम
सेल्फी
24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में उतरी सेल्फी का हाल तो फ्लॉप से भी खराब रहा। इमरान हाश्मी के साथ अक्षय कुमार ने इस फिल्म में काम किया था। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 2.55 करोड़ रुपये था। 100 करोड़ रुपये बजट वाली फिल्म का कुल कलेक्शन 16.85 करोड़ रुपये ही रहा। यह बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

9 of 12
'राम सेतु' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राम सेतु
25 अक्तूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'राम सेतु' ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 71.87 करोड़ रुपये की कमाई की थी। करीब 150 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर औसत रहा।

10 of 12
रक्षा बंधन - फोटो : इंस्टाग्राम
रक्षा बंधन
11 अगस्त 2022 को 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसका कुल कलेक्शन 44.39 करोड़ रुपये रहा, जिसके बाद यह फ्लॉप साबित हुई। इसमें अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म करीब 70 करोड़ रुपये बजट में बनाई गई। 

11 of 12
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : इंस्टाग्राम @yrf
सम्राट पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' सिनेमाघरों में 3 जून 2022 को रिलीज हुई थी। करीब 220 करोड़ रुपये बजट वाली इस फिल्म ने पहले दिन 10.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसका कुल कलेक्शन 68.05 रुपये रहा और यह फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन

12 of 12
बच्चन पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
बच्चन पांडे
18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'बच्चन पांडे' भी सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म का पहले दिन का कलेशन 13.25 करोड़ रुपये था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 49.98 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी। करीब 165 करोड़ रुपये बजट में बनी अक्षय की यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें