आजकल सोशल मीडिया के जरिए हम अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को जान पाते हैं और सेलिब्रिटी भी फैंस से जुड़े रहते हैं, लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं, जिनके सोशल मीडिया पर अकाउंट तक नहीं हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी लोगों में बहुत है। आइए जानते हैं उन सेलेब्रिटियों के बारे में जो सोशल मीडिया पर नहीं हैं…
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रानी मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार रानी मुखर्जी सोशल मीडिया पर नहीं हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वाे अपने फोन में सोशल मीडिया ऐप्स रखना पसंद नहीं करतीं।
विज्ञापन
3 of 6
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर
एक्टर रणबीर कपूर की बेटी राहा तो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं पर क्या आप जानते हैं कि खुद रणबीर कपूर किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं। रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पहचान बनाने और अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया की जरूरत नहीं है। हालांकि, ऐसी चर्चा रहती है कि वो हिडन अकाउंट से बॉलीवुड की हर गॉसिप पर नजर रखते हैं।
4 of 6
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_
आमिर खान
मिस्ट परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर ने साल 2018 में अपने 53वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। वहीं साल 2021 में भी अपने 56वें जन्मदिन पर ही उन्होंने सोशल मीडिया छोड़ने का भी ऐलान किया।
विज्ञापन
5 of 6
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ अली खान
इन दिनों चर्चा में बने हुए एक्टर सैफ अली खान भी सोशल मीडिया से कोसों दूर हैं। एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ खास नजर नहीं आता।
अक्षय खन्ना
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय खन्ना भी बहुत सीक्रेट लाइफ जीना पसंद करते हैं। वो फिल्मों के अलावा किसी और इवेंट या अवॉर्ड फंक्शन में भी नजर नहीं आते। इसके साथ ही वो किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नहीं हैं।