फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daaku Maharaaj: 'डाकू महाराज' की रिलीज के पहले दिन ही फैंस को मिला तोहफा, नागा वामसी ने लगाई प्रीक्वल पर मुहर

Sun, 12 Jan 2025 06:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Daaku Maharaaj: निर्माता नागा वामसी ने एक रोमांचक अपडेट साझा किया और बताया कि 'डाकू महाराज' के प्रीक्वल पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रीक्वल में डाकू महाराज की पिछली कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
डाकू महाराज - फोटो : एक्स
साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डाकू महाराज' आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआती तौर पर फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। वहीं, फिल्म की रिलीज के बाद अब इसके प्रीक्वल पर मुहर लगा दी गई है। निर्माता नागा वामसी ने फिल्म की अगली किस्त बनाने की योजना बनाई है, जो इसका प्रीक्वल होगी।
विज्ञापन

2 of 5
डाकू महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रीक्वल का निर्माण जारी
इस फिल्म का निर्माण एस नागा वामसी ने किया है, जिन्होंने फिल्म के प्रीक्वल के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म की टीम डाकू महाराज का प्रीक्वल बनाने की योजना बना रही है। फिल्म की ब्लॉकबस्टर प्रेस मीट के दौरान मीडिया ने फिल्म के निर्माता से पूछा कि क्या वे सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। नागा वामसी ने इस विकल्प को खारिज कर दिया और कहा कि वे इसके बजाय प्रीक्वल की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डाकू महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के प्रीक्वल पर क्या बोले निर्माता
नागा वामसी ने कहा, 'फिल्म में बिना सिर वाली एक मूर्ति दिखाई गई है। हम डाकू महाराज की प्रीक्वल के तौर पर एक हीरो के साथ फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। योजनाएं चल रही हैं।' हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर चर्चा यह भी है कि इसके प्रीक्वल में शायद नंदमुरी बालकृष्ण इसका हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, अभिनेता की भूमिका को लेकर निर्माताओं ने अपडेट साझा नहीं किया है।

4 of 5
डाकू महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या होगी प्रीक्वल की कहानी
सक्सेस प्रेस मीट में निर्माता नागा वामसी ने एक रोमांचक अपडेट साझा किया और बताया कि फिल्म के प्रीक्वल पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रीक्वल में डाकू महाराज की पिछली कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें चंबल क्षेत्र में उनके उदय और फिल्म में ठाकुरों पर उनके आतंक के राज पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डाकू महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम: @balayyababu_official
डाकू महाराज के कलाकार
'डाकू महाराज' में बॉबी देओल और रवि किशन खलनायक की भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म में जिन अन्य सितारों को कास्ट किया गया है, उनमें उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ शामिल हैं। फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है, जबकि इसे बॉबी कोल्ली ने लिखा और निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें