फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Bad Ugly: आगे नहीं खिसकेगी 'गुड बैड अग्ली' की रिलीज डेट, अजित का नया लुक जारी कर किया गया अफवाहों का खंडन

Fri, 11 Oct 2024 10:16 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजित कुमार - फोटो : एक्स: @SureshChandraa
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। फिल्म की शूटिंग आखिरी चरण पर चल रही है। हाल ही में फिल्म से अजित का पहला लुक सामने आया था, जिसमें वे माफिया डॉन के किरदार में नजर आए थे। वहीं, अब सेट से अभिनेता की एक और तस्वीर सामने आई है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चल रही अफवाहों का खंडन किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
अजित कुमार - फोटो : एक्स: @Adhikravi
अभिनेता अजित कुमार वर्तमान में मैड्रिड में फिल्म गुड बैड अग्ली की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभिनेता के नए लुक की दो नई तस्वीरें जारी की हैं और वे वायरल हो रही हैं। नई तस्वीरों के साथ 'गुड बैड अग्ली' टीम ने फिर से पुष्टि की कि फिल्म पोंगल 2025 पर सिनेमाघरों में आएगी। गुड बैड अग्ली को आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित एक एक्शन कॉमेडी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
गुड बैड अग्ली पोस्टर - फोटो : एक्स
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स ने आइवरी ब्लेजर और ट्राउजर के साथ ब्राउन प्रिंटेड शर्ट में अजीत की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैड्रिड में गुड बैड अग्ली की शूटिंग से एक शानदार दिखने वाले अजित कुमार। पोंगल 2025 के लिए बड़े पर्दे पर शानदार मनोरंजन।'

4 of 5
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम
11 अक्तूबर को अजीत के मैनेजर ने अभिनेता का एक और नया लुक शेयर किया, जिसमें वह नीली शर्ट और पैंट के साथ सस्पेंडर्स पहने हुए हैं। कैप्शन में लिखा था, "अजीत कुमार गुड बैड अग्ली के सेट पर बेहद कूल लुक में दिखे। पोंगल 2025 के लिए बड़े पर्दे पर बेहतरीन मनोरंजन।' इन पोस्ट के साथ गुड बैड अग्ली के निर्माताओं ने फिर से पुष्टि की है कि फिल्म पोंगल 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @ adhikravi
हाल ही में यह अफवाह उड़ी थी कि अजीत की पूरी हो चुकी फिल्म विदामुयार्ची पोंगल 2025 पर रिलीज हो सकती है। अजीत की दो फिल्मों का एक ही दिन रिलीज होना असंभव है। अटकलें लगाई जा रही थीं कि गुड बैड अग्ली को स्थगित किया जा सकता है। हालांकि, टीम के नए पोस्ट को देखते हुए यह साफ हो चुका है कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजित कुमार, तृषा, प्रसन्ना और सुनील प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें