फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn Upcoming Films: इन फिल्मों से धमाल मचाएंगे अजय, कभी दिखाएंगे सिंघम का दम तो कभी बनेंगे सन ऑफ सरदार

Sun, 28 Jul 2024 07:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शक बेसब्री से उनकी सभी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन आखिरी बार मैदान में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म ने उम्मीद के मुकाबले प्रदर्शन नहीं किया। अब अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्मों के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। उनके पास कतार में एक से बढ़कर एक दमदार फिल्में हैं। वे कॉमेडी से लेकर एक्शन जॉनर की फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं अजय देवगन की आने वाली सभी बहुप्रतीक्षित फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
औरों में कहां दम था 
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म औरों में कहां दम था अब सिनेमाघरों में दस्तक देने ही वाली है। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन अभिनेत्री तब्बू के साथ नजर आएंगे। पर्दे पर लोगों को फिर अजय और तब्बू की जोड़ी का जलवा देखने को मिलेगा। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन

3 of 6
रेड 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @ajaydevgn
रेड 2
इस लिस्ट में अगला नाम फिल्म रेड 2 का है। 2018 में आई रेड के बाद अजय एक बार फिर आयकर विभाग के गुमनाम नायक की कहानी दिखाने को तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग छह जनवरी से मुंबई में शुरू हुई और इसे बड़े पैमाने पर मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शूट किया। 'रेड 2' का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने अपने बैनर टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियो के तहत किया है। यह फिल्म इस साल 15 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

4 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम @Ajaydevgn
सिंघम अगेन
इस लिस्ट में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी शामिल है। सिंघम अगेन में इस बार बाकी दो फिल्मों से भी ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा। अजय एक बार फिर सिंघम बन दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' के साथ एक महत्वाकांक्षी टीम लेकर आए हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
दे  दे प्यार दे 2
अजय देवगन के पास खाते में दे दे प्यार दे कि अगली कड़ी भी है। सिंघम 3 का पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा करने के बाद अजय कथित तौर पर रकुल प्रीत सिंह के साथ इस फिल्म के निर्माण ने व्यस्त हो जाएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर तब्बू भी अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल यानी मई 2025 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम:@ajaydevgn
सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन बहुप्रतीक्षित फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। हाल ही में शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें मृणाल ठाकुर पंजाबी कपड़ों में भांगड़ा करती हुई दिखी थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में संजय दत्त और पंकज त्रिपाठी भी होंगे। हालांकि, फिल्म पर अन्य जानकारी आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें