फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: 16 साल में 10 बॉक्स ऑफिस क्लैश, शाहरुख से लेकर रणबीर तक से भिड़े अजय देवगन; जानें कौन पड़ा भारी

Sun, 04 May 2025 10:09 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajay Devgn Box Office Clash: अजय देवगन की ‘रेड 2’ की बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्में से टक्कर हो रही है। जानते हैं बॉक्स ऑफिस क्लैश के मामले में कैसा रहा है अजय देवगन का अब तक का रिकॉर्ड।
विज्ञापन
1 of 8
रणबीर कपूर-अजय देवगन और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की हालिया रिलीज ‘रेड 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में पैसे छाप रही है। हालांकि, ‘रेड 2’ के सामने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की चुनौती है। क्योंकि फिल्म की जिन फिल्मों के साथ टक्कर हो रही है, उनमें संजय दत्त की ‘द भूतनी’ से लेकर साउथ की दो बड़ी फिल्में ‘रेट्रो’ और ‘हिट 3’ शामिल हैं। हालांकि, इन फिल्मों से मुकाबला करते हुए अजय देवगन की ‘रेड 2’ रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म को क्रिटिक्स से भी काफी तारीफें मिल रही हैं। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब अजय देवगन की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों से टक्कर हुई हो। इससे पहले भी कई बार अजय की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश हुआ है। इनमें कभी अजय देवगन ने बाजी मारी है, तो कभी उनकी फिल्मों को इस क्लैश का नुकसान उठाना पड़ा है। जानते हैं कब-कब हुई अजय देवगन की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर।

विज्ञापन

2 of 8
भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3
पिछले साल दीपावली पर अजय देवगन का मुकाबला राइजिंग स्टार कार्तिक आर्यन से हुआ था। जब अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर टकराई थीं। कहीं न कहीं इस टक्कर का नुकसान दोनों ही फिल्मों को हुआ था। हॉरर-कॉमेडी और एक्शन की टक्कर में बाजी कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ ने मारी थी। सिंघम अगेन जहां 297 करोड़ तक पहुंची थी, तो वहीं कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ ने 311 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

विज्ञापन

3 of 8
तान्हाजी और छपाक - फोटो : सोशल मीडिया

तान्हाजी और छपाक
2020 में अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ के सामने दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ रिलीज हुई थी। हालांकि, ‘तान्हाजी’ ब्लॉकबस्टर रही थी, जबकि ‘छपाक’ कमाई करने में काफी पीछे रह गई थी। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स की सराहना जरूर मिली थी।

यह खबर भी पढ़ें: Raid 2 Actors: ‘रेड 2’ फिल्म में अजय देवगन ही नहीं, बल्कि इन एक्टर्स के अभिनय ने भी दर्शकों को बनाया दीवाना

4 of 8
राम सेतु और थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया

राम सेतु और थैंक गॉड
2022 में अजय देवगन अपनी फिल्म ‘थैंक गॉड’ लेकर आए थे, जिसका मुकाबला अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ से हुआ था। यहां अक्षय कुमार अजय देवगन पर भारी पड़े थे और थैंक गॉड को खुद भगवान भी नहीं बचा पाए थे।

विज्ञापन

5 of 8
गोलमाल अगेन और सीक्रेट सुपरस्टार - फोटो : आईएमडीबी

गोलमाल अगेन और सीक्रेट सुपरस्टार
2017 में अजय देवगन की गोलमाल अगेन का मुकाबला आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से हुआ था। दोनों ही फिल्में चली थीं और दर्शकों ने दोनों को ही सराहा था। सीक्रेट सुपरस्टार को क्रिटिक्स की ज्यादा तारीफ मिली थी, तो वहीं गोलमाल अगेन ने अच्छी कमाई की थी। इसके अलावा इसी साल अजय देवगन की बादशाहो और शुभ मंगल सावधान भी आपस में टकराई थीं। लेकिन अजय देवगन की बादशाहो पस्त हो गई थी।

यह खबर भी पढ़ें: तीन दिन में अर्धशतक के करीब पहुंचे अमय पटनायक, शनिवार को ‘रेड 2’ की कमाई में भारी उछाल

विज्ञापन

6 of 8
शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल - फोटो : आईएमडीबी

शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल
साल 2016 में अजय देवगन और रणबीर कपूर के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिली थी। जब अजय देवगन की ‘शिवाय’ और रणबीर कपूर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। शिवाय को खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया था, जबकि 'ऐ दिल है मुश्किल' करण जौहर के निर्देशन में बनी थी। इसमें रणबीर कपूर की फिल्म ने अजय देवगन की फिल्म पर बढ़त हासिल की थी। अजय की 'शिवाय' एवरेज रही थी। 'शिवाय' की भारत में कमाई जहां 138.55 करोड़ रही थी, तो वहीं 'ऐ दिल है मुश्किल' ने 158.47 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

विज्ञापन

7 of 8
सन ऑफ सरदार और जब तक है जान - फोटो : आईएमडीबी

सन ऑफ सरदार और जब तक है जान
साल 2012 में अजय देवगन की टक्कर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से हुई थी। इस साल अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार’ के सामने शाहरुख खान की ‘जब तक है जान’ ने मुकाबला किया। दोनों ही फिल्मों की कमाई ठीक-ठाक रही थी। अजय जहां कॉमेडी लेकर आए थे, तो वहीं शाहरुख अपने रोमांटिक अंदाज में एक कहानी लेकर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर 'जब तक है जान' ने तकरीबन 167 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी, जबकि ‘सन ऑफ सरदार’ की कमाई 141.9 करोड़ के आसपास रही थी।

यह खबर भी पढ़ें: Sonu Nigam: बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर सफाई में कही ये बात

विज्ञापन

8 of 8
गोलमाल अगेन और एक्शन रिप्ले - फोटो : आईएमडीबी
2009 और 2010 में हुआ अक्षय कुमार से मुकाबला
साल 2009 और 2010 में अजय देवगन का मुकाबला अक्षय कुमार से हुआ। जहां अजय देवगन अक्षय पर भारी पड़ते दिखे। 2009 में पहले अजय देवगन की ‘ऑल द बेस्ट’ के सामने अक्षय कुमार की भारी लागत से बनी ‘ब्लू’ रिलीज हुई। लेकिन ‘ऑल द बेस्ट’ ‘ब्लू’ पर भारी पड़ी। ब्लू सुपरफ्लॉप हो गई थी। 2010 में अजय देवगन फिर अक्षय कुमार से टकराए। उनकी ‘गोलमाल 3’ का मुकाबला अक्षय कुमार की ‘एक्शन रिप्ले’ से हुआ। जहां एक बार फिर अजय देवगन अक्षय कुमार पर भारी नजर आए। हालांकि, इसी साल अजय की ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ और अक्षय की ‘तीसमार खां’ भी टकराए थे, लेकिन ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें