अमर उजाला
Sun, 4 May 2025
अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
अपने शुरुआती तीन दिनों में ही अमय पटनायक अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
अपने पहले शनिवार को ‘रेड 2’ की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 18 करोड़ रुपए की कमाई की।
जिसके साथ ‘रेड 2’ की कुल कमाई अब शुरूआती तीन दिनों में ही 50 करोड़ के करीब 49.25 करोड़ पहुंच गई है।
पहले दिन 19.25 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरूआत करने वाली ‘रेड 2’ ने दूसरे दिन 12 करोड़ की कमाई की थी। अब तीसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी उछाल आया है।
‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘द भूतनी’, ‘थंडरबोल्ट्स’ और ‘केसरी 2’ की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है।
फिल्म की शुरूआती तीन दिन की कमाई देखकर ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म एक दिन के एक्स्ट्रा वीकेंड में रविवार तक 60 से 70 करोड़ तक की कमाई कर लेगी।
‘रेड 2’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर, अमित सियाल और सौरभ शुक्ला भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
कन्हैया लाल हत्याकांड पर बन रही फिल्म, 27 जून को होगी रिलीज