फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: अजय देवगन की वे रोमांटिक फिल्में, जिन्होंने चमकाई अभिनेता की किस्मत

Mon, 06 May 2024 05:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म औरों मैं कहाँ दम था, गोलमाल 5, रेड 2 और सिंघम अगेन को लेकर अजय देवगन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर में रोमांटिक, थ्रिलर, सस्पेंस, हॉरर और एक्शन फिल्में की हैं। आज अजय देवगन की उन रोमांटिक फिल्मों के बारें में आपको बताएंगे, जिन्होंने अजय की किस्मत ही बदल दी। 
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म औरों मैं कहाँ दम था, गोलमाल 5, रेड 2 और सिंघम अगेन को लेकर अजय देवगन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर में रोमांटिक, थ्रिलर, सस्पेंस, हॉरर और एक्शन फिल्में की हैं। आज अजय देवगन की उन रोमांटिक फिल्मों के बारें में आपको बताएंगे, जिन्होंने अजय की किस्मत ही बदल दी। 
विज्ञापन

2 of 6
होगी प्यार की जीत - फोटो : इंस्टाग्राम
होगी प्यार की जीत
निर्देशक पी वासु की फिल्म 'होगी प्यार की जीत' साल 1999 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म अजय देवगन के करियर की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 155 मीलियन की तगड़ी कमाई की थी। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये ऐसे दो भाइयो की कहानी है जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए किसी भी हदतक चले जाते हैं। इस फिल्म में अजय के अलावा अरशद वारसी, शबाना रजा, मोहन जोशी, रजा मुराद, गजेंद्र चौहान, राजेश पुरी और अनिल धवन ने अहम किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

3 of 6
दिलजले - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजले
साल 1996 में रिलीज हुई निर्देशक हैरी बावेजा की फिल्म 'दिलजले' प्यार और बदले की कहानी है। राजा साहब को अपने बेटी (सोनाली बेंद्रे) का रिश्ता श्याम (अजय देवगन) के साथ पसंद नहीं होता है इसलिए वह श्याम के पिता को मरवा देते हैं। लेकिन कुछ सालों बाद श्याम अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए वापस आता है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सोनाली बेंद्रे, मधु, अमरीश पुरी, शक्ति कपूर और परमीत शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।  

4 of 6
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : इंस्टाग्राम
हम दिल दे चुके सनम
निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है 'हम दिल दे चुके सनम'। इस फिल्म की कहानी में रोमांस और  थ्रामा देखने को मिलेगा। इस फिल्म में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय ने अहम रोल निभाया था। इस फिल्म की तरह ही इसके गाने भी काफी फेमस हुए थे। फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिला था। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। इस फिल्म में लोगों को अजय-ऐश्वर्या की जोड़ी से ज्यादा सलमान खान और ऐश्वर्या की जोड़ी पसंद आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या और सलमान उस समय एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
इश्क - फोटो : इंस्टाग्राम
इश्क
निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म 'इश्क' के नाम से ही पता चलता है कि यह एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का भी भरपूर है। यह फिल्म 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का 110 मिलियन का बजट था। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा आमिर खान, जूही चावला और काजोल ने अहम भूमिका निभाई थी। साल 1995 में आई फिल्म 'नाजायज' के बाद यह जूही चावला और अजय देवगन की एक साथ यह दूसरी फिल्म थी। साथ ही काजोल और आमिर खान की एक साथ यह पहली फिल्म थी। बाद में इन दोनों ने 'फना' में मिलकर काम किया। जूही चावला और काजोल की एक साथ यह एकमात्र फिल्म भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्यार तो होना ही था - फोटो : इंस्टाग्राम
प्यार तो होना ही था
निर्देशक अनीज बज्मी की फिल्म 'प्यार तो होना ही था' तकरीबन 7 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी। इस फिल्म का एक गाना सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ था जोकि फिल्म का टाइटिल सॉन्ग है। इस गाने को मश्हूर पॉप सिंगर रैम्मो ने गाया था। यह गाना उस समय काफी फेमस हुआ था। इस गाने की वजह से ही फिल्म को काफी प्रसिद्धी मिली थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ उनकी रीयल लाइफ हमसफर काजोल ने अभिनय किया था। उनकी जोड़ी इस फिल्म में लोगों को बहुत पसंद भी आई थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें