अजय देवगन
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
अजय देवगन
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अजय देवगन भी अक्सर पर्यावरण को लेकर जागरुकता फैलाते रहते हैं। अभिनेता ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके अलावा, जान्हवी कपूर, वरुण ग्रोवर, कुशा कपिला, भूमि पेडनेकर, क्रिकेटर केएल राहुल भी पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जागरुकता फैलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैंने प्रकृति प्रेमी बनने की कसम खाई है। बदलाव छोटा हो या बड़ा मायने नहीं रखता, सोचिए अगर देश का हर एक व्यक्ति ये शपथ ले कि वह प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए के लिए अपनी आदतों में बदलाव लाएगा तो कितना फर्क पड़ेगा"।
रातों-रात शो से बाहर किए गए टीवी के ये सितारे