फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auron Mein Kahan Dum Tha: आगे खिसकी 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट, जानें मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला

Wed, 03 Jul 2024 08:06 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'औरों में कहां दम था' के निर्माताओं ने कहा, 'प्रिय मित्रों, प्रदर्शकों और वितरण बिरादरी के अनुरोध पर, हमने सामूहिक रूप से अपनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज की तारीख बदलने का फैसला किया है। नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।' 
विज्ञापन
1 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उनके फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। मगर अब उन्हें इस फिल्म को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। ये रोमांस थ्रिलर फिल्म पहले 5 जुलाई को रिलीज होनी थी। मगर अब इसे आगे की तारीख पर टाल दिया गया है। मेकर्स ने घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म की रिलीज में देरी हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम: @ajaydevgn
'औरों में कहां दम था' के निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर कहा, 'प्रिय मित्रों, प्रदर्शकों और वितरण बिरादरी के अनुरोध पर, हमने सामूहिक रूप से अपनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज की तारीख बदलने का फैसला किया है। नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।' ये अजय और तब्बू की साथ में दसवीं फिल्म है, ऐसे में इनके फैंस और उत्साहित हैं।

विज्ञापन

3 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेकर्स फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। मगर फिल्म की नई रिलीज डेट का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था। ऐसे में दर्शक फिल्म की अगली रिलीज डेट जानने के लिए बेताब हैं। इस फिल्म का नीरज पांडे ने निर्देशित किया है।  

Saroj Khan: इनके इशारे पर नाचती थीं सिने जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां, संघर्ष से गुजरकर बनाया था मुकाम

4 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब
औरों में कहां दम था एक प्रेम कहानी है जो कृष्ण और वसुधा के जीवन को दर्शाती है। दोनों के रिश्ते को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद दोनों अलग हो जाते हैं। क्योंकि कृष्ण को जेल हो जाती है। 22 साल बाद जेल से निकलने के बाद वसुधा के साथ उसकी अंतिम मुलाकात फिल्म का सार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन और तब्बू की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'औरों में कहां दम था' का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। अजय-तब्बू के अलावा इसमें जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियो द्वारा किया गया है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी ने तैयार किया है।   

Kill Review: फाइनली आ ही गया एक नया स्टार, ‘एनिमल’ को बच्चा साबित करती निखिल नागेश भट्ट की हिंसक फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें