फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने से लगभग आधी उम्र की अभिनेत्रियों संग रोमांस कर चुके हैं अजय देवगन, अब लिस्ट में जुड़ीं वाणी कपूर

Sat, 03 May 2025 07:40 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajay Devgn Movies: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन इस समय अपनी फिल्म 'रेड 2' से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जो उनसे उम्र में काफी छोटी हैं। आज जानेंगे अजय देवगन की वो फिल्में, जिनमें उन्होंने अपने से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। 

विज्ञापन
1 of 6
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अजय देवगन सिनेमाई दुनिया में गंभीर अभिनय, एक्शन और पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने  जाते हैं। हाल ही में अभिनेता की थ्रिलर फिल्म 'रेड 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ काम किया है, जो उनसे उम्र में काफी छोटी हैं। आइए  जानते हैं अजय देवगन की वो फिल्में, जिनमें उन्होंने अपने से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ किया काम।

विज्ञापन

2 of 6
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

रकुल प्रीत सिंह
अकीव अली के निर्देशन में साल 2019 में 'दे दे प्यार दे' फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में थी, जो अभिनेता से 22 साल छोटी थी। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा तब्बू, जिमी शेरगिल जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद थे।

विज्ञापन

3 of 6
कमल हासन-सारिका की बेटी हैं श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan

श्रुति हासन 
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दिल तो है बच्चा है जी' साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता के साथ एक्ट्रेस श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका में हैं, जो एक्टर से उम्र में 17 साल छोटी हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अजय देवगन और श्रुति हासन के अलावा इमरान हाशमी ने भी नजर आए हैं।

 

4 of 6
करीना कपूर - फोटो : पीटीआई

करीना कपूर खान
साल 2014 में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम रिटर्न' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में थे। आपको बताते चलें कि इस फिल्म में अभिनेता ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ काम किया था। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी, जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी।

विज्ञापन

5 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks

तमन्ना भाटिया
साल 2013 में अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'हिम्मतवाला' रिलीज हुई, जो एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में अभिनेता के साथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में थी, जो अजय देवगन से उम्र के मामले में 21 साल छोटी थी। इसमें अजय देवगन और तमन्ना भाटिया के अलावा परेश रावल, महेश मांजेरकर जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@vaanikapoor

वाणी कपूर
अभिनेता अजय देवगन इस समय अपनी फिल्म 'रेड 2' से चर्चा में हैं, जो 01 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर बतौर मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आईं हैं, जो अभिनेता से 20 साल छोटी हैं। यह फिल्म राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें