फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Multi Starrer Movies: ‘हाउसफुल 5’ से पहले देखें बॉलीवुड की ये पांच मल्टीस्टारर फिल्में, शामिल हैं कई बड़े नाम

Sat, 03 May 2025 06:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Multi Starrer Movies List: हिंदी सिनेमा में कई सारी मल्टीस्टारर फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों में एक से अधिक सितारों ने प्रमुख भूमिका निभाई है। हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ के टीजर में 18 स्टार्स को इंट्रोड्यूस करवाया गया। यहां पढ़ते हैं उन फिल्मों के बारे में जो मल्टीस्टारर हैं।
विज्ञापन
1 of 7
मल्टिस्टारर बॉलीवुड फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम और यूट्यूब वीडियो ग्रैब
हाल ही में हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त का टीजर जारी किया गया। टीजर के साथ निर्माताओं ने इसके रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी। ‘हाउसफुल 5’ छह जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के टीजर में कुल 18 मुख्य कलाकारों को इंट्रोड्यूस कराया गया है। 
हालांकि, हिंदी  सिनेमा में यह पहली बार नहीं हो रहा है कि कोई बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इससे पहले भी कई मल्टिस्टारर फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। यहां जानते हैं पांच मल्टीस्टारर फिल्मों के बारे में…
विज्ञापन

2 of 7
शोले - फोटो : एक्स
शोले
‘शोले’ बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखा है। साल 1975 में रिलीज हुई यह फिल्म मल्टीस्टारर है। ‘शोले’ अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया भादुरी, असरानी, जगदीप और अमजद खान जैसे कलाकारों से सजी थी।
विज्ञापन

3 of 7
जानी दुश्मन - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
जानी दुश्मन
1979 में रिलीज हुई राजकुमार कोहली की फिल्म ‘जानी दुश्मन’ भी कई बड़े सितारों से सजी थी। हिंदी भाषा की इस हॉरर फिल्म में सुनील दत्त , संजीव कुमार , जीतेंद्र , शत्रुघ्न सिन्हा , विनोद मेहरा , रीना रॉय , रेखा , नीतू सिंह और बिंदिया गोस्वामी जैसे बड़े सितारों ने अभिनय किया है। ‘जानी दुश्मन’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 

4 of 7
मोहब्बतें - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
मोहब्बतें
शाहरुख खान की ‘मोहब्बतें’ भी इस सूची में शामिल है। इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म में अमिताभ बच्चन , शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय के अलावा कुछ नए चेहरे भी थे, जिसमें उदय चोपड़ा , शमिता शेट्टी , जुगल हंसराज , किम शर्मा , जिमी शेरगिल और प्रीति झंगियानी शामिल थे। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ भी कई सितारों से सजी है। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में ‘ऋतिक रोशन’ , ‘अभय देओल’ , ‘फरहान अख्तर’ , ‘कैटरीना कैफ’ और ‘कल्कि केकलां’ जैसे सितारे शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 7
दिल धड़कने दो - फोटो : ट्विटर
दिल धड़कने दो
‘दिल धड़कने दो’ एक पारिवारिक कामेडी फिल्म है। साल 2015 में रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म में अनिल कपूर , शेफाली शाह , प्रियंका चोपड़ा , रणवीर सिंह , अनुष्का शर्मा, राहुल बोस और फरहान अख्तर जैसे कलाकार शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन भी जोया अख्तर ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोलमाल अगेन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ये भी रहीं मल्टीस्टारर फिल्में
हिंदी सिनेमा की शुरुआत से लेकर अब तक कई ऐसी मल्टीस्टारर फिल्में रही हैं जिनमें 10 से ज्यादा मुख्य किरदार मौजूद रहे। इस लिस्ट में ‘राजनीति’, ‘गोलमाल फ्रेंचाइज’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘कभी खुशी कभी गम’ समेत कई अन्य फिल्मों के नाम शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें