नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मंटो', 'द लंचबॉक्स', 'रमन राघव' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह पिछले कुछ समय से जी5 की हालिया रिलीज फिल्म 'रौतू का राज' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। फिल्म 28 जून को रिलीज हुई थी। इससे पहले भी वह 'रात अकेली है' में पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ चुके हैं।