फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में इस साल दिखेगा अजय देवगन का दम, एक-दो नहीं, पांच फिल्मों के साथ हैं तैयार

Fri, 22 Mar 2024 01:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
औरो में कहां दम था, मैदान, सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अजय देवगन की फिल्मों का दर्शक दिल खोलकर स्वागत करते हैं और बेकरारी से इंतजार करते हैं। अजय देवगन भी दर्शकों के बीच एक से बढ़कर एक फिल्म लेकर पहुंचते हैं। इस साल भी उन्होंने अपने प्रशंसकों के मनोरंजन का पूरा इंतजाम कर रखा है। अभिनेता एक या दो नहीं, बल्कि इस साल पूरी पांच फिल्में लेकर आ रहे हैं। इस साल की पहली फिल्म 'शैतान' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। और कौन सी हैं बाकी चार, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
शैतान - फोटो : सोशल मीडिया
बीता वर्ष शाहरुख खान के नाम रहा। जनवरी में वह 'पठान; लेकर आए, जिसने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए। इसके बाद उनकी फिल्में जवान और डंकी रिलीज हुईं। और अगर साल 2024 को अजय देवगन का साल कहा जाए तो गलत नहीं होगा! अभिनेता की फिल्मों की रिलीज का सिलसिला इस साल थमने नहीं वाला। शैतान के बाद उनकी फिल्म 'मैदान' रिलीज को तैयार है।
विज्ञापन

3 of 5
मैदान - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन की 'मैदान' 10 अप्रैल को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगा। 'मैदान' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें अजय देवगन ने दिग्गज फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है।
Farhan Akhtar: नहीं बनेगा 'दिल चाहता है' का सीक्वल? फरहान अख्तर के इस बयान ने तोड़ दिया फैंस का दिल

4 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अजय देवगन के पास नीरज पांडे की 'औरों में कहां दम था' है। इसमें वह अभिनेत्री तब्बू के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। यह फिल्म भी अप्रैल के महीने में रिलीज होगी यानि अभिनेता अगले फिल्म दो फिल्मों से धमाल करने वाले हैं। इसके बाद अगस्त के महीने में वह 'सिंघम अगेन' लेकर हाजिर होंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज होगी।
Saiee Manjrekar: सई मांजरेकर के लिए सलमान खान हैं बेहद खास, बोलीं- 'उनके साथ सुरक्षित महसूस करती हूं'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शैतान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद 2024 के जाते-जाते भी अजय देवगन दर्शकों को 'रेड 2' का तोहफा देंगे। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह वाणी कपूर, रितेश देशमुख और सौरभ शुक्ला के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा अगले साल के लिए भी उनकी लिस्ट तैयार है। 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल में वह एक बार फिर तब्बू के साथ नजर आएंगे। इसकी शूटिंग इसी साल शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा 'धमाल' की अगली किश्त और 'शैतान 2' भी हैं। 
Kangana Ranaut: पीएम मेलोनी के डीपफेक वीडियो पर भड़कीं कंगना, बोलीं- कोई भी महिला उत्पीड़न से बच नहीं सकती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें