फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: क्या एक और साउथ फिल्म में हो गई जान्हवी कपूर की एंट्री? अल्लू अर्जुन के साथ काम करने की खबर

Tue, 18 Feb 2025 09:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने फिल्म 'देवरा' से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके हाथ एक और फिल्म लग गई है। इस बार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आने की खबर है।
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2024 अल्लू अर्जुन के लिए बेहद शानदार रहा। उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा। अब वे अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ काम शुरू करने वाले थे, लेकिन प्रोजेक्ट में कुछ देरी होने के चलते वे अपने शेड्यूल में बदलाव कर सकते हैं। अब कहा जा रहा है कि एक्टर फिल्म निर्माता एटली की अगली फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं। और इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
एटली की फिल्म में आएंगी नजर
अल्लू अर्जुन काफी लंबे वक्त से निर्माता-निर्देशक एटली के साथ काम करने के इच्छुक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर उनके साथ एक हाई एक्शन फिल्म में काम करने वाले हैं, जिसका जल्द एलान किया जाएगा। इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में जान्हवी कपूर नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

जान्हवी की तीसरी साउथ फिल्म होगी
फिल्म 'देवरा' के बाद जान्हवी कपूर को तेलुगु दर्शकों के बीच अच्छी पहचान मिली है। इस फिल्म के बाद जान्हवी बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित राम चरण की आगामी फिल्म में भी अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। अगर, चल रहीं खबरों के मुताबिक जान्हवी के हाथ अल्लू अर्जुन की फिल्म लगती है तो यह उनकी तीसरी साउथ फिल्म होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
'परम सुंदरी' की तैयारी में व्यस्त जान्हवी
जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'परम सुंदरी' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तुषार जलोटा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी ने फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें