फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava: काश मैं तुम्हें गले लगा पाता…, थिएटर में भावुक हुए बच्चे को देख पिघला ‘छावा’ का दिल

Mon, 17 Feb 2025 02:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava: विक्की कौशल ने अपनी फिल्म ‘छावा’ को लेकर एक भावुक कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक बच्चा ‘छावा’ देखने के बाद भावुक हो गया है।
 
विज्ञापन
1 of 1
विक्की कौशल ने शेयर किया भावुक वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम
‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ने 116 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए तहलका मचा दिया। फिल्म का क्लाइमेक्स सभी को भावुक कर रहा है। हाल ही में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बच्चा छावा देखने के बाद भावुक हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अपने दिल पर हाथ रखकर रो रहा है।

हमारी सबसे बड़ी कमाई
विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हमारी सबसे बड़ी कमाई! तुम पर गर्व है बेटा...काश मैं तुम्हें गले लगा पाता। आपके प्यार और भावनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। हम चाहते थे कि शंभू राजे की कहानी दुनिया के हर घर तक पहुंचे...और ऐसा होते देखना हमारी सबसे बड़ी जीत है। सिनेमाघरों में छावा।"

यह खबर भी पढ़ें: India's Got Latent: न रणवीर, न अपूर्वा और समय, कोई नहीं पहुंचा बयान दर्ज कराने, महिला आयोग ने जारी की नई तारीख

फैंस ने चढ़ाया दूध
इस वीडियो से पहले विक्की कौशल ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें कुछ लोग फिल्म के पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे थे और "छत्रपति संभाजी महाराज की जय" का नारे लगा रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें: Rashmi Desai: 'हमने 9 महीने तक बात नहीं की थी', सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर रश्मि देसाई ने किए कई खुलासे

सोमवार को होगी ‘छावा’ की परीक्षा
‘छावा’ ने पहले वीकएंड पर 116 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने 31 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को इसकी कमाई में बड़ा उछाल आया और 48. 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब सोमवार के दिन इसकी असली परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें