आदित्य चोपड़ा
- फोटो : एक्स
आदित्य चोपड़ा ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत शाहरुख खान और काजोल की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से की। अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने सिनेमा जगत में तूफान ला दिया। यह फिल्म सभी रिकॉर्ड तोड़ती हुई भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई। यह फिल्म अब तक दर्शकों के दिल में बसी हुई है। इसके बाद उन्होंने कई रोमांटिक सुपरहिट फिल्में दीं। 'मोहब्बतें' से उन्होंने अपने भाई उदय चोपड़ा को लॉन्च किया। 'रब ने बना दी जोड़ी' से उन्होंने अनुष्का शर्मा को लॉन्च किया। वहीं, एक निर्माता के रूप में आदित्य चोपड़ा ने 'वीर-जारा', 'बंटी और बबली', 'बैंड बाजा बारात, और 'जब तक है जान' जैसी कई हित फिल्में दीं। आदित्य 'टाइगर', 'पठान', 'वॉर', 'मर्दानी-मर्दानी 2' जैसी कई एक्शन फिल्में भी दे चुके हैं।