फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग गुपचुप रचाई शादी! तेलंगाना के मंदिर में लिए सात फेरे

Wed, 27 Mar 2024 01:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : Social media
अदिति राव हैदरी अपनी आगामी वेब सीरीज हिरामंडी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बीच एक खबर सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति ने हैदराबाद के एक मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही फैंस दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने कथित तौर पर आज तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुर में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी कर ली है। बता दें कि पिछले काफी दिनों से दोनों की शादी की खबरें छाई हुई थीं। अदिति राव और सिद्धार्थ काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। वहीं दोनो को 'महा समुद्रम' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूजे से प्यार हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें काफी समय चली आ रही हैं। यहां तक कि बीते साल से यह अफवाह है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसके साथ ही कई बार दोनों कलाकारों को एक साथ देखा गया है। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार परिवार वालों और करीबी रिश्तेदारों के बीच यह विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ है।

4 of 5
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : Instagram
भिनेत्री अदिति और सिद्धार्थ ने अपनी शादी ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों के अनुसार की है, कपल की शादी के लिए तमिलनाडु के पुजारियों को बुलाया गया था, जिस मंदिर में दोनों की शादी हुई है वानापर्थी में है और ऐसे में इस जगह से अदिति का खास कनेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सिद्धार्थ जल्द ही कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं। वहीं अदिति संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में नजर आने वाली हैं और वह शो ताज डिवाइडेड बाय ब्लड में नजर आईं थी। हालांकि ताज डिवाइडेड बाय ब्लड को कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें