फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: ऑनस्क्रीन भाई के प्यार में गिरफ्त हो चुकी हैं ये हसीनाएं, घर बसाकर गुजार रही हैं खुशहाल जीवन

Tue, 28 Nov 2023 09:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी के सितारे - फोटो : अमर उजाला
अभिनय इंडस्ट्री में आना हर कलाप्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। कोई जल्दी अपने सपनों के करीब पहुंच जाता है तो किसी को अपने सपने साकार करने में काफी समय लगता है। बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा चर्चित इंडस्ट्री टीवी इंडस्ट्री है। छोटे पर्दे के कलाकार अपने दर्शकों के साथ हमेशा ही जुड़े रहते हैं। ऐसे में फैंस बी अपने पसंदीदा कलाकार के बार में सब कुछ जानने के लिए इच्छुक रहते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने ऑनस्क्रीन भाई से शादी रचाई है।
Suneel Darshan: सुनील दर्शन ने प्रियंका को दी थी नाक ठीक करने की सलाह, निर्माता ने वर्षों बाद किया खुलासा
 
विज्ञापन

2 of 5
कांची सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कांची सिंह
कांची सिंह ने साल 2001 में सीरियल 'कुटुम्ब' में चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था। इसके बाद 16 साल की उम्र में टीवी सीरियल में बहू का किरदार निभाया। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि कांची ने ऑनस्क्रीन भाई का रोल निभा रहे एक्टर को ही दिल दे बैठी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
अमन वर्मा और वंदना लालवानी - फोटो : सोशल मीडिया
वंदना लालवानी
छोटे पर्दे के चर्चित भाई-बहन की जोड़ी अमन वर्मा और वंदना लालवानी ने अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों की खूब तारीफें लूटी हैं। अमन वर्मा और वंदना लालवानी ने साल 2016 में शादी रचाई थी, जबकि दोनों कभी टीवी शो शपथ में भाई बहन का किरदार निभा चुके हैं। आज दोनों एक-दूसरे के हमसफर हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

4 of 5
रिंकू धवन - फोटो : सोशल मीडिया
 रिंकू धवन
रिंकू धवन इन दिनों बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं। फैंस भी अभिनेत्री के गेम को काफी पसंद कर रहे हैं। रिंकू ने अब रिएलिटी शो में हाथ आजमाने का फैसला किया है, जिसमें वे काफी हद तक सफल भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि रिंकू धवन किरण करमारकर असल जिंदगी में पति पत्नी थे लेकिन कहानी घर घर की टीवी सीरियल में भाई बहन का किरदार निभा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजश्री रानी - फोटो : सोशल मीडिया
राजश्री रानी
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री राजश्री रानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ काफी कनेक्ट भी रहती हैं। राजश्री रानी ने अपने ऑनस्क्रीन भाई मुकेश जैन के साथ शादी रचाई है। बता दें कि दोनों सीरियल में एक साथ भाई-बहन के रोल में नजर आ चुके हैं। 
Airi Announcement: ‘प्रेम गीत 3’ के बाद परदेसी सुपरस्टार का बड़ा धमाका, हिंदी-नेपाली में एक साथ बनेगी नई फिल्म
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें