फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Look: किसी ने पहना लाखों का लहंगा, किसी ने साड़ी में ढाया कहर, हसीनाओं ने शादी में पहने महंगे आउटफिट

Fri, 26 Apr 2024 05:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड हसीनाएं की इन हसीनाओं ने अपनी शादी पर ऐसा खूबसूरत लुक अपनाया कि सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी रह गईं। आइए देखते हैं इन बॉलीवुड हसीनाओं का ब्राइडल लुक।
विज्ञापन
1 of 6
हसीनाओं का ब्राइडल लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
हसीनाओं का ब्राइडल लुक
शादी का जोड़ा पहन स्वर्ग से उतरी अप्सरा लगीं ये हसीनाएं। ब्राइडल लुक में इन हसीनाओं ने जीत लिया लाखों फैंस का दिल। शादी का दिन हर किसी लड़की के लिए बेहद खास होता है। फिर चाहे वो आम हो या फिर खास हो। इस मौके पर हर दुल्हन दुनिया की सबसे सुंदर दुल्हन बनने की ख्वाहिश रखती है। इन हसीनाओं ने अपनी शादी पर ऐसा खूबसूरत लुक अपनाया कि सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी रह गईं। आइए देखते हैं इन हसीनाओं का ब्राइडल लुक।
विज्ञापन

2 of 6
आरती सिंह  - फोटो : इंस्टाग्राम
आरती सिंह 
टीवी अभिनेत्री आरती सिंह अब मिसेस दीपक चौहान हो गई हैं। उन्होंने 25 अप्रैल यानी की इस गुरुवार को दीपक संग सात फेरे लिए। दोनों ने मुंबई के इस्कॉन टेंपल में शादी की। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक बहन हैं आरती सिंह। शादी में आरती के मामा गोविंदा के अलावा कई टीवी और बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। आरती सिंह अपनी शादी के दिन लाल जोड़े में काफी खूबसूरत लगीं। अपनी शादी के दिन आरती सिंह ने सुर्ख लाला जोड़ा पहना था, जिसमें उन्होंने अपने लुक को हैवी ज्वैलरी से कंप्लीट किया था। नई नवेली दुल्हन लाल जोड़े में बहुत प्यारी लग रही थी। साथ ही आरती ने सुनहरे रंग के कलीरे और कमरबंद पहना था।
विज्ञापन

3 of 6
आरुषि शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
आरुषि शर्मा 
फिल्म लव आज कल फेम अभिनेत्री आरुषि शर्मा ने निर्देशक वैभव विशांत संग 18 अप्रैल को शादी रचाई है। गोल्डन कलीरे, गुलाबी लहंगे पर कमरबंद, हल्के गुलाबी रंग का चूड़ा और आरुषि के हाथों रची मेहंदी बेहद सुंदर लग रही थी। आरुषि ने गुलाबी लहंगे के साथ हल्का ग्लॉसी मेकअप अपानाय, जो उनकी नेचुरल सुंदरता को और भी बढ़ाता दिखा। ज्वैलरी में नेकपीस, झुमका, मांग टीका और अंगूठियां शामिल थीं। जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह था उनका सुनहरा कमरबंध। बालों को लैवेंडर गजरे के साथ बन स्टाइल में ओढ़नी पहने आरुषि ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं।

4 of 6
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
रकुल प्रीत सिंह
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने 21 जनवरी को फिल्म निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी के साथ शादी रचाई। दोनों ने अपने परिवारवालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की सभी रस्में पूरी कीं। कपल के इस आउटफिट को मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था। रकुल प्रीत के इस पेस्टल लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई थी। इसके साथ ही इसे फूलों से भी खूबसूरत तरह से सजाया गया था। फुल स्लीव का ब्लाउज एक्ट्रेस के वेडिंग लुक में चार चांद लगा रहा था। रकुल ने हैवी मांगटीका, मैचिंग ईयररिंग, हाथों में पिंक रंग का चूड़ा और काफी हल्के से कलीरे और रकुल ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हैवी सा डायमंड नेकपीस पहना था। 
विज्ञापन

5 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपनी शादी पर ब्राइडल लहंगे का ट्रेंड ब्रेक किया था। उन्होंने अपने स्पेशल डे के लिए सब्यासाची की आईवरी ऑरगैंजा साड़ी चुनी। एक्ट्रेस की इस ब्राइडल साड़ी की कीमत 50 लाख रुपए बताई जाती है। हैवी ज्वेलरी के साथ उन्होंने नो मेकअप लुक अपनाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी का वेडिंग लहंगा भी काफी चर्चा में रहा था। कियारा के इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। सॉफ्ट रोज कलर का यह लहंगा काफी खूबसूरत और कीमती था। इस लहंगे में स्वरवॉसकी ब्रांड के असली हीरे जड़े हुए थे और इसकी कीमत लाखों में थी।

Bhuvan Bam: दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो रहे हैं भुवन बाम, करियर को देंगे नई दिशा, अपार सफलताओं का भंडार है यह शहर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें