शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
शहनाज ने किसका नाम सोचा
शहनाज गिल की हालिया इवेंट में एक माइंड रीडर मुलाकात हुई। माइंड रीडर ने उसने कहा कि वह कोई नाम अपने मन में सोच लें, वह जान जाएंगी कि वह नाम किसका है। शहनाज ने मन में वह नाम सोचा। कुछ देर बाद माइंड रीडर ने बताया कि वह सिद्धार्थ शुक्ला का नाम सोच रही थीं। सिद्धार्थ शुक्ला का नाम सुनकर शहनाज के चेहरे पर मुस्कान आ गई। साथ ही वह हैरान भी हुई कि कैसे माइंड रीडर ने उनका मन पढ़ लिया, उनके ख्याल जान लिए।