फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karisma Kapoor: 50 की हुईं करिश्मा कपूर, गोविंदा के साथ किया कई हिट फिल्मों में काम, जानें उनकी बढ़िया फिल्में

Tue, 25 Jun 2024 07:05 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 25 जून, 1974  को हुआ था। साल 1991 में 'प्रेम कैदी' फिल्म से अपने अभिनय करियर का आगाज किया था।
विज्ञापन
1 of 4
करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 25 जून, 1974  को हुआ था। साल 1991 में 'प्रेम कैदी' फिल्म से अपने अभिनय करियर का आगाज किया था। एक रोचक बात यह है कि करिश्मा कपूर खानदान की पहली लड़की है, जिसने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 90 के दशक की हिट फिल्मों की लिस्ट देखेंगे तो उनमें करिश्मा कपूर की फिल्में जरूर मिलेंगी। 
विज्ञापन

2 of 4
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
'अनाड़ी', 'जिगर', 'हम साथ-साथ है', 'राजा बाबू', 'अंदाज अपना अपना', 'कुली नं 1', 'जुड़वा', 'हम साथ साथ हैं', 'फिजा' और 'जुबैदा' उनके करियर की सबसे शानदार फिल्में हैं। 'दिल तो पागल है' और 'राजा हिंदुस्तानी' ने उन्हें स्टार बना दिया था। 'राजा हिंदुस्तानी' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। साल 2000 में रिलीज हुई 'फिजा' फिल्म के लिए करिश्मा ने एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।

Sarfira Song: 'सिरफिरा' का पहला गाना 'मार उड़ी' रिलीज, आम आदमी की आवाज बने अक्षय कुमार
विज्ञापन

3 of 4
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
गोविंदा के साथ तो उनकी जोड़ी कुछ ऐसी जमी कि दोनों ने साथ में हिट फिल्मों की लाइन लगा दी थी। दोनों ने मिलकर 'राजा बाबू', 'हीरो नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'हसीना मान जाएगी', 'कुली नंबर 1', 'खुद्दार', 'मुकाबला' और 'दुलारा' समेत कई हिट फिल्मों में काम किया था। बता दें कि साल 1993 में 'मुकाबला' फिल्म के जरिए उन्होंने पहली बार गोविंदा के साथ काम किया था।

Akshay Kumar: मुंबई में पौधारोपण कराने निकले अक्षय, प्लान बताते हुए पैपराजी से बोले- 'मुझे देखकर हंस रहा है'
विज्ञापन

4 of 4
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
साल 2006 में फिल्म 'मेरे जीवन साथी' के रिलीज होने के बाद करिश्मा लंबे समय के लिए फिल्मों से दूर हो गई थीं। फिर साल 2013 में वो अभिनय की दूसरी पारी खेलने के लिए उतरीं, लेकिन वो पुराने वाला कमाल नहीं दिखा पाईं। काफी वक्त के बाद 2013 में उनकी फिल्म 'डेंजरस इश्क' रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप साबित हुई थी। करिश्मा अब ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में काम किया है। उनकी पिछली फिल्म 'मर्डर मुबारक' थी।

Ulajh Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी जान्हवी कपूर की ‘उलझ’, नोट कर लें तारीख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें