फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: इंदिरा कृष्णा ने की रामायण में रणबीर के राम बनने की पुष्टि, कहा- उनके अलावा किसी और को..

Tue, 29 Oct 2024 07:35 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana: अभिनेत्री इंदिरा कृष्णा, नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वो भगवान राम के किरदार में काफी अच्छे लगे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री इंदिरा कृष्णा - फोटो : इंस्टाग्राम indirakrishna101
नितेश तिवारी की 'रामायण' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। फिल्म में कई सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, इस फिल्म के सितारों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन धीरे-धीरे कलाकारों को लेकर जानकारियां सामने आ रही हैं। फिल्म में रणबीर की सह-कलाकार इंदिरा कृष्णा ने ये पुष्टि की है कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में होने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इंदिरा कृष्णा - फोटो : इंस्टाग्राम indirakrishna101
कौशल्या के किरदार में दिखेंगी इंदिरा 
नितेश तिवारी की रामायण को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह है। अब फिल्म में काम कर रहीं इंदिरा कृष्णा ने जॉइन फिल्म्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा वो किसी और को इस भूमिका में नहीं देख सकती हैं। इंदिरा इस फिल्म में कौशल्या के किरदार में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
इंदिरा कृष्णा - फोटो : इंस्टाग्राम indirakrishna101
रणबीर ने खूबसूरती से निभाया है किरदार- इंदिरा
उन्होंने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि भगवान राम के किरदार को किसी ने बहुत सुंदर तरीके से निभाया है, तो वह रणबीर कपूर हैं। उन्होंने कहा कि रणबीर अपनी भूमिकाएं निभाते हुए खुद को चुनौती देते हैं। अभिनेत्री ने रणबीर की तारीफ करते हुए बताया कि वो अपने हर सीन पर काम करते हैं और अपने सह-कलाकारों को उचित संकेत भी देते हैं। 
Salman Khan: जब सलमान खान ने थप्पड़ सीन से पहले इंदिरा कृष्णन को किया आगाह, 'तेरे नाम' फिल्म की साझा की याद

 

4 of 5
इंदिरा कृष्णा - फोटो : इंस्टाग्राम indirakrishna101
इंदिरा ने की रणबीर के लुक की तारीफ
रणबीर के लुक को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभिनेता की आंखे उनके लिए प्लस पॉइंट हैं। उन्होंने भगवान राम का किरदार काफी खूबसूरती से निभाया है। उनकी तारीफ में आगे इंदिरा ने कहा कि अभिनेता ने अपने कंधे और आंखो का बेहतरीन इस्तेमाल किया है। अभिनेत्री ने अरुण गोविल को लेकर भी बात की, जो फिल्म में राजा दशरथ के किरदार को निभा रहे हैं। 
Sara Ali Khan: दिवाली से पहले देवभूमि पहुंचीं सारा अली, केदारनाथ के किए दर्शन, महादेव की भक्ति में हुईं लीन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor
'धूम 4' में भी नजर आएंगे रणबीर 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में लक्ष्मण के रूप में अभिनेता रवि दुबे को लिया गया है। इसके अलावा फिल्म में रावण के किरदार में केजीएफ अभिनेता यश नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के शूर्पणखा, सनी देओल को भगवान हनुमान, बॉबी देओल को कुंभकरण, लारा दत्त को कैकयी की भूमिका के लिए चुना गया है। बात करें रणबीर के वर्क फ्रंट की, तो रामायण के अलावा वो 'धूम 4', 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगे।

Sonakshi Sinha: 'असली सोना की ओर से धनतेरस की बधाई', सोनाक्षी ने साझा किया पोस्ट, फैंस बोले- 'गोल्डन वाइब्स'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें