फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham 3 Advance Booking: क्या पहले दिन चल पाएगा 'सिंघम' का जादू?  या कार्तिक की 'भूल भुलैया' मे हो जाएगी गुम

Tue, 29 Oct 2024 07:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'सिंघम 3' शुक्रवार 1 नवंबर को सिनेमाघरों में लग रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, चलिए जानते हैं क्या हाल हैं...
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : साभार-@sacnilk
दीपावली के अवसर पर सिनेप्रेमियों को दो बड़ी फिल्मों की सौगात मिलने वाली है। दोनों ही फिल्में लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के रूप में दर्शकों तक पहुंचेंगी। एक 'भूल भुलैया 3' और दूसरी 'सिंघम अगेन'। 'भूल भुलैया 3' की एडवांस बुकिंग रविवार से ही शुरू हो चुकी थीं। वहीं, सिंघम 3 की बुकिंग कल सोमवार रात से खुली हैं। चलिए जानते हैं रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म पहले दिन कितना कमा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
पहले दिन बिके कितने टिकट
अजय देवगन एक बार फिर सिंघम बनकर परदे पर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया और इस फिल्म के लिए क्रेज भी बरकरार है। एडवांस बुकिंग में कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक 'सिंघम 3' के पहले दिन देशभर में करीब 11621 टिकट बिके हैं। इससे करीब 31.68 लाख रुपये की कमाई हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महाराष्ट्र में बिके सबसे ज्यादा टिकट
एडवांस बुकिंग में अगर राज्यवार बात करें तो  सिंघम 3 के सबसे ज्यादा टिकट महाराष्ट्र में बिके हैं। महाराष्ट्र में ब्लॉक सीटों के साथ 18.43 लाख रुपये के टिकट बिके हैं। दूसरे नंबर पर तेलंगाना में 6.32 लाख रुपये के टिकट बिके हैं। तीसरे नंबर पर राजस्थान में 5.13 लाख रुपये के टिकट बिके हैं। चौथे नंबर पर गुजरात में 2.44 रुपये के टिकट बुक हुए हैं। 
Akshara Singh: फ्लाइट में पंकज त्रिपाठी-विक्रांत मैसी से मिलीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वे व्यक्तित्व के हैं धनी

4 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया के मामले कहां?
सिंघम 3 की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से हो रही है। एडवांस बुकिंग के मामले में देखें तो फिलहाल भूल भुलैया आगे चल रही है। एक तो इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू भी पहले हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भूल भुलैया के अब तक 96.49 लाख रुपये के टिकट बुक हो चुके हैं।
Moana 2: भारत में इस दिन रिलीज होगी एनिमेटेड फिल्म 'मोआना 2', दो बहनों की है शानदार कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
कौन सी फिल्म जीतेगी बाजी
फिल्म 'भूल भुलैया 3' का सबसे ज्यादा क्रेज गुजरात में देखा जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इस बार फिल्म में मंजुलिका के रूप में विद्या बालन की वापसी हुई है। साथ ही माधुरी दीक्षित भी मंजुलिका बनी नजर आईं हैं। वहीं, सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण की एंट्री लेडी सिंघम के रूप में हुई है। ओपनिंग डे पर कौन सी फिल्म बाजी जीतती है, देखना दिलचस्प होगा। 
Salman Khan: जब सलमान खान ने थप्पड़ सीन से पहले इंदिरा कृष्णन को किया आगाह, 'तेरे नाम' फिल्म की साझा की याद

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें