फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकी एक्टिंग के आगे पानी भरते हैं बड़े-बड़े हीरो और हीरोइन

Tue, 26 Apr 2016 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
जिनके आगे फीके पड़ जाते हैं मुख्य कलाकार
इन एक्टरों के बिना फिल्मी पर्दा सूना-सूना लग सकता है। इनकी खूबी ये है कि मुख्य नायक-नायिका इनकी प्रतिभा से दबे नजर आने लगते हैं।
विज्ञापन

इनकी एक्टिंग के आगे पानी भरते हैं बड़े-बड़े हीरो और हीरोइनें

2 of 12
​मनोज वाजपेयी
​मनोज वाजपेयी
सत्या के भीखू महात्रे को तो आप जानते ही हैं। सत्या के अलावा, राजनीति, पिंजर, गैंग ऑफ वासेपुर, स्पेसल 26, बेंडिट क्वीन, जुबैदा, वीर जारा, बेवफा जैसी फिल्मों में भले ही वो सहयोगी एक्टर के रोल में रहे लेकिन वो हीरो पर दो हाथ ज्यादा पड़े। अक्स फिल्म में मुख्य हीरो अमिताभ ने कहा था कि फिल्म में कई बार मनोज वाजपेयी का किरदार उनके किरदार पर हावी होता नजर आया।
विज्ञापन

इनकी एक्टिंग के आगे पानी भरते हैं बड़े-बड़े हीरो और हीरोइनें

3 of 12
दीपक डोबरियाल
दीपक डोबरियाल
दीपक का फिजिक भले ही हलका फुलका हो लेकिन एक्टिंग के मामले में वो अच्छे अच्छों पर भारी पड़ते हैं। यही कारण है कि सलमान जैसे स्टार ने दीपक को दबंग टू में लेने के बाद अपनी महत्वकांक्षी फिल्म प्रेम रतन धन पायो में भी लिया। दीपक की अदाकारी तनु वेड्स मनु और पार्ट टू में देखी जा चुकी है।

इनकी एक्टिंग के आगे पानी भरते हैं बड़े-बड़े हीरो और हीरोइनें

4 of 12
​बोमन ईरानी
​बोमन ईरानी
मुन्ना भाई एमबीबीएस में डॉक्टर अस्थाना ने एक बारगी मुन्ना भाई की पेशानी पर पसीना ला दिया था। बोमन ईरानी जिस भी फिल्म में काम करते हैं, हीरो के बराबर ही अपनी अहमियत दर्ज कराते हैं।
विज्ञापन

इनकी एक्टिंग के आगे पानी भरते हैं बड़े-बड़े हीरो और हीरोइनें

5 of 12
​जिमी शेरगिल
​जिमी शेरगिल
यूं तो जिमी का जवाब नहीं लेकिन सर्पोटिंग रोल में जिस तरह उन्होंने तनु वेड्स मनु में कहर ढाया, उसके बाद उनके चाहने वाले ज्यादा हो गए हैं। इसके अलावा ए वेडनसडे और बुलेट राजा, स्पेशल 26 में भी जिमी के निभाए किरदार हीरो से ज्यादा सराहे गए।
विज्ञापन

इनकी एक्टिंग के आगे पानी भरते हैं बड़े-बड़े हीरो और हीरोइनें

6 of 12
​नवाजुद्दीन सिद्धकी
​नवाजुद्दीन सिद्धकी
नवाज नए सिनेमा की पहचान हैं, उन्हें जिस भी तरह का किरदार मिले, वो उसी में रम जाते हैं। बजरंगी भाईजान, बदलापुर, तलाश, गैंग ऑफ वासेपुर, लंचबॉक्स और किक जैसी फिल्मों में हीरो को भी चुनौती दे डाली।
विज्ञापन

इनकी एक्टिंग के आगे पानी भरते हैं बड़े-बड़े हीरो और हीरोइनें

7 of 12
​स्वरा भास्कर
​स्वरा भास्कर
प्रेम रतन धन पायो, रांझना और तनु वेड्स मनु में स्वरा भास्कर मेन लीड की हीरोइन पर भारी पड़ी हैं। इसके अलावा गुजारिश, लिसन अमाया और ओरंगजेब में स्वरा के काम की काफी तारीफ की गई है। एक नई हीरोइन होने के बावजूद जिस तरह स्वरा नए और चेलेंजिंग रोल स्वीकार कर रही हैं, उम्मीद है कि वो बहुत आगे जाएंगी।

इनकी एक्टिंग के आगे पानी भरते हैं बड़े-बड़े हीरो और हीरोइनें

8 of 12
​राधिका आप्टे
​राधिका आप्टे
बदलापुर, मांझी और हंटर में राधिका आप्टे ने दिखा दिया है कि वो जल्द ही एक नए सिनेमा का चेहरा बनने जा रही हैं। शार्ट फिल्म अहिल्या में तो राधिका ने कमाल कर डाला है। संभव है कि बॉलीवुड की हीरोइनों को जल्द ही राधिका से कड़ी टककर मिलनी शुरू हो जाए।

इनकी एक्टिंग के आगे पानी भरते हैं बड़े-बड़े हीरो और हीरोइनें

9 of 12
​रिचा चड्ढा
​रिचा चड्ढा
फुकरे, मसान, रामलीला- गोलियों की रासलीला, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में रिचा का रोल भले ही कम रहा हो लेकिन उनकी उपस्थिति मुख्य हीरोइन पर हमेशा भारी पड़ी। रिचा जल्द ही रिलीज रिलीज हो रही फिल्म सरबजीत में भी ऐश्वर्या के साथ हैं। लेकिन रिचा के अभिनय को देखकर कहा जा रहा है कि वो ऐश पर भारी पडेंगी।

इनकी एक्टिंग के आगे पानी भरते हैं बड़े-बड़े हीरो और हीरोइनें

10 of 12
​रणदीप हुड्डा
​रणदीप हुड्डा
किक, डरना जरूरी है, डी और कॉकटेल जैसी फिल्मों से रणदीप साबित कर चुके हैं कि उनके भीतर कूट कूट कर हुनर भरा है। किक में रणदीप ने सलमान को खासी टक्कर दी। आने वाली फिल्म सरबजीत में रणदीप के काम को सराहा जाएगा, यही उम्मीद है।

इनकी एक्टिंग के आगे पानी भरते हैं बड़े-बड़े हीरो और हीरोइनें

11 of 12
​संजय मिश्रा
​संजय मिश्रा
ढोंढू जस्ट चिल...सही बात है कि संजय मिश्रा इस उम्र में भी किसी हीरो के बराबर प्रशंसा पा रहे हैं। उनकी फिल्मों की गिनती नहीं जहां वो हीरो पर भारी पड़ गए हों। मसान, आंखों देखी, दम लगा के हइशा, ऑल द बेस्ट, धमाल, गोलमाल, बंटी और बबली जैसी फिल्मों में संजय लीड हीरो से बीस ही रहे।
विज्ञापन

इनकी एक्टिंग के आगे पानी भरते हैं बड़े-बड़े हीरो और हीरोइनें

12 of 12
के के मेनन
के के मेनन
हैदर, सरकार, बेबी, गुलाल, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, लाइफ इन ए मेट्रो जैसी फिल्मों में के के मैनन हीरो पर भारी पड़े। उनकी अदाकारी और बोलने का अंदाज गजब का है। हैदर में के के मैनन शाहिद कपूर पर बीस पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें