फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actors: ये सफल नायक खलनायक बनकर हो गए विफल, किसी ने नहीं सराहा काम

Fri, 26 Apr 2024 03:42 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय दत्त ने साल 2009 में 'अलादीन' नाम की फिल्म में काम किया था। बहुत कम लोग इस फिल्म के बारे में जानते है। लोगों को यह भी नहीं पता होगा कि संजय दत्त ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : अमर उजाला
कभी-कभी सफल अभिनेता भी अपने काम में चूक कर जाते हैं। कुछ फिल्मों में उनका अभिनय बेहद हल्का साबित होता है। इससे उनके प्रशंसक मायूस हो जाते हैं।  केके मेनन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अनिल कपूर ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी अदाकारी से लोगों का कई बार दिल जीत चुके हैं। हालांकि, इनके करियर में ऐसा मौका भी आया था, जब दर्शकों ने उन्हें नकार दिया था। इन चारों ही अभिनेताओं ने अपने-अपने करियर में एक बार ऐसे खलनायक का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने सीधे खारिज कर दिया था। वे अपनी अदाकारी से कोई असर नहीं छोड़ पाए थे। आइए जानते हैं कि वह कौन-सी फिल्में थी, जिनमें ये अभिनेता विलेन बने थे और पूरी तरह से नाकाम हो गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने फिल्म 'रा.वन' में विलेन का किरदार अदा किया था। उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी खतरनाक होने के बजाय हास्यास्पद थी। उनके किरदार को पर्दे पर जिस ढंग से पेश किया गया था, वह खराब प्रयोग साबित हुआ था। दर्शकों ने उनके किरदार को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था।
विज्ञापन

3 of 5
केके मेनन - फोटो : सोशल मीडिया
केके मेनन

केके मेनन एक मंझे हुए कलाकार है, लेकिन वह भी एक बार पर्दे पर विफल होते नजर आ चुके हैं। केके ने फिल्म 'द्रोण' में रिज राइजादा नाम के विलेन का किरदार निभाया था। उनके किरदार को भारी-भरकम कपड़ों से खतरनाक दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन यह प्रयोग भी सफल नहीं हो पाया था। खलनायक से उलट केके मजाकिया किरदार लग रहे थे।

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर

अनिल कपूर ने फिल्म 'टशन' में खलनायक का किरदार अदा किया था। उनके किरदार का नाम भैयाजी था। फिल्म की तरह ही उनका किरदार भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। उन्हें जिस तरह का लुक दिया गया था, उसे देखकर खौफ जैसी कोई चीज पैदा ही नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त

संजय दत्त ने साल 2009 में 'अलादीन' नाम की फिल्म में काम किया था। बहुत कम लोग इस फिल्म के बारे में जानते है। लोगों को यह भी नहीं पता होगा कि संजय दत्त ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। उनके किरदार का नाम जफर था, जिसे दर्शकों ने कतई पसंद नहीं किया था। उनका कॉस्ट्यूम डिजाइन अच्छा नहीं था और इसके चलते उन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि वह खलनायक का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें