फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Mohini: हर किसी को जीवन में चाहिए कृष्ण जैसा डंबलडोर, मोहन की सारथी बनी द्वारका की ये बहन

Fri, 26 Apr 2024 01:32 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
‘कृष्णा मोहिनी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलर्स चैनल पर जल्द ही एक नया धारावाहिक ‘कृष्णा मोहिनी’ शुरू होने वाला है। नाम से धार्मिक लगने वाले इस धारावाहिक की कहानी आज के समय की है। कहानी ये एक ऐसी बहन की है, जो अपने छोटे भाई को जीवन के चक्रव्यूह से निकालने के लिए सारथी बनकर कमान संभालती है। चैनल के मुताबिक ये एक पारिवारिक ड्रामा है जो हर किसी के जीवन में एक सारथी के महत्व को दर्शाता है। जीवन के इसी फलसफे को समझाने वाले कुछ और धारावाहिक भी कलर्स चैनल ने पहले भी तलाशे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
‘कृष्णा मोहिनी’ - फोटो : सोशल मीडिया
‘कृष्णा मोहिनी’ से कृष्णा और मोहन
आगामी शो ‘कृष्णा मोहिनी’ में दर्शक एक आशावादी और समर्पित बहन कृष्णा के सफर को देखेंगे, जो अपने छोटे भाई मोहन की सारथी और ताकत है। सिस्टरहुड के भाव को दर्शाते हुए, कृष्णा अपने प्यारे भाई की रक्षा हेतु किसी भी तूफान का सामना करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
‘मेरा बलम थानेदार’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘मेरा बलम थानेदार’ से वीर और बुलबुल
‘मेरा बलम थानेदार’ बुलबुल के प्रति वीर के समर्पण और समर्थन को दर्शाता है, जो उनके सामने आने वाली हर चुनौती से निपटने में उसका मार्गदर्शन करता है। उसकी शिक्षा का समर्थन करने से लेकर अपने परिवार के भीतर की मुश्किलों से उसे बचाने तक, वीर बुलबुल के सच्चे साथी के रूप में खड़ा है और हमेशा उसकी खुशी और सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। अपने भावों से, वीर दिखाता है कि सारथी होने का क्या मतलब है और खुद को साझेदारी व प्रोत्साहन के एक उल्लेखनीय मानक की तरह स्थापित करता है।

4 of 6
‘डोरी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘डोरी’ से डोरी और गंगा प्रसाद
दर्शकों का दिल जीतते हुए शो 'डोरी', एक बच्ची डोरी और उसके पिता, गंगा प्रसाद के दिल को छू लेने वाले रिश्ते को दर्शाता है। अपनी कम उम्र के बावजूद, डोरी अपने बाबा को समाज के खतरों से बचाने के लिए उल्लेखनीय साहस दिखाती है। वह किसी सारथी की तरह अपने पिता को संभावित नुकसान से बचाते हुए उनका मार्गदर्शन करती है। डोरी का किरदार परिवार के साथ और मार्गदर्शन के जादू को खूबसूरती से दर्शाते हुए अपनी मार्मिक कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है।
Salaar 2: 'सालार 2' में कियारा आडवाणी के काम करने पर आया बड़ा अपडेट, तुरंत जान लीजिए इस अफवाह की सच्चाई
विज्ञापन

5 of 6
‘मंगल लक्ष्मी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘मंगल लक्ष्मी’ से मंगल और लक्ष्मी
‘मंगल लक्ष्मी’ देखने के बाद, जो बात दर्शकों के मन में घर कर गई, वह दोनों बहनों मंगल और लक्ष्मी का प्यार था, जो रिश्तों के लिए चाहती हैं कि उन्हें उनके रिश्तों में सम्मान मिले। इस पारिवारिक ड्रामा में लक्ष्मी अपने जीवन के हर पहलू में महत्वपूर्ण निर्णयों से लेकर रोजमर्रा के मामलों तक, अपनी बड़ी बहन के मार्गदर्शन को प्राथमिकता देती है। मंगल की पसंद पर भरोसा करते हुए लक्ष्मी लगातार अपनी बहन की सलाह लेती है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ेगा, यह उनके रिश्ते की गहराई को उजागर करते हुए मंगल के प्रभाव और एक सारथी की अमूल्य भूमिका को प्रदर्शित करेगा।
Parineeti Chopra: 'मेरा वजन बढ़ते ही लोगों ने बातें बनानी शुरू कर दीं', परिणीति चोपड़ा का छलका दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया
‘परिणीति’ से संजू और परिणीत
दर्शकों की तारीफें बटोरते हुए, ‘परिणीति’ की कहानी संजू को परिणीति के समर्पित पति और सहयोगी के रूप में दिखाती है। उसका दृढ़ समर्थन परिणीत की ताकत बन जाता है, जो जीवन की चुनौतियों में उसका मार्गदर्शन करता है और उसे उसकी दुश्मन नीति की चालों से बचाता है। किसी सच्चे सारथी का अवतार, संजू अपनी पत्नी को बेहतरीन मार्गदर्शन देता है। उसका उत्साह बढ़ाने और उसे प्यार का एहसास कराने की हर संभव कोशिश करता है।
Tamannaah Bhatia: IPL अवैध स्ट्रीमिंग विवाद के बीच फिर चर्चा में हैं तमन्ना, 'ओडेला 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें