कलाकार फिल्म में कोई किरदार अदा करते वक्त उसमें पूरी तरह ढलने की कोशिशों में जुट जाते हैं। शारीरिक काया में बदलाव के लिए कसरत करते हैं। वजन बढ़ाते हैं या और भी कई जतन करते हैं। ...और जिन किरदारों में कलाकारों का पूरा हुलिया ही बदलना पड़े, वहां शुरू होता है मेकअप आर्टिस्ट का काम। कई कलाकारों ने फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं, जो रियल लाइफ में उनकी शक्ल-सूरत से दूर-दूर तक मेल नहीं खाते। परदे पर उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया। ट्रांसफॉर्मेशन का यह कमाल प्रोस्थेटिक मेकअप से संभव हुआ है। फिर चाहें वह फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण का रोल रहा हो या फिल्म 'फैन' में शाहरुख खान का लुक। इससे भी बढ़कर प्रोस्थेटिक ट्रांसफॉर्मेशन फिल्मी दुनिया में हो चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...