धैर्य करवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' एक कोरियन सीरीज पर आधारित है। धैर्य से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस सीरीज पर काम करने से पहले मूल सीरीज को देखा था। इसका जवाब ना में देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देखने के लिए मना किया गया था और इसकी वजह एकदम सही भी थी, क्योंकि अगर आप मूल सीरीज को देख लेते हैं तो वो आपके जहन में रह जाती है और आप उसे ना चाहते हुए भी रिक्रिएट करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि आपके आप एक संदर्भ होता है।