फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: सिनेमाघरों में सिर्फ दिखाई पुष्पा 2, मेकर्स की मार्केटिंग पर सिद्धार्थ का तंज, सिस्टम पर उठाए सवाल

Tue, 31 Dec 2024 08:59 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में,  गलाटा प्लस में फिल्म निर्माताओं के बीच राउंड टेबल पर चर्चा हुई। इस राउंड टेबल का हिस्सा रहीं चांदनी साशा ने पुष्पा 2 की सफलता का श्रेय मार्केटिंग को दिया।
विज्ञापन
1 of 5
एक्टर सिद्धार्थ और पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 भले ही सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अभिनेता के  साथ-साथ यह फिल्म भी काफी विवादों में फंसी हुई है। कभी फिल्म के गाने को लेकर तो कभी उसके हुक स्टेप और सीन को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। इसके साथ ही अब मल्टीप्लेक्स में भी पुष्पा 2 के अलावा कोई और फिल्म न दिखाए जाने पर फिल्म के मेकर्स की भी खूब आलोचना हो रही है। हालांकि, अब एक बार फिर यह मुद्दा उठा है और इस बार अभिनेता सिद्धार्थ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
फिर विवादों में घिरी पुष्पा 2
हाल ही में,  गलाटा प्लस में फिल्म निर्माताओं के बीच राउंड टेबल पर चर्चा हुई। इस राउंड टेबल का हिस्सा रहीं चांदनी साशा ने पुष्पा 2 की सफलता का श्रेय मार्केटिंग को दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पूरा कॉन्सेप्ट इस बारे में है कि वे इसकी मार्केटिंग कैसे कर रहे हैं। पुष्पा ने सीधे बिहार में जाकर एक इवेंट किया। वे प्रचार में इतनी बड़ी रकम खर्च कर रहे थे।"

यह खबर भी पढ़ें: Waves 2025: पीएम मोदी की पहल के कायल हुए शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ
 
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
मार्केटिंग की वजह से बॉक्स ऑफिस पर चली पुष्पा 2
हालांकि, पूरे डिस्कशन का फोकस इस पर था कि पुष्पा 2 की वजह से और फिल्मों को स्क्रीन नहीं मिल रही है। इसको लेकर अभिनेता सिद्धार्थ ने भी अपनी राय दी है। अभिनेता ने कहा, "हर कोई भगवान से मिलने के लिए मंदिर जाता है। और तेलुगु सिनेमा में, हम अपने दर्शकों को अपना भगवान कहते हैं। अब कुछ लोग पांच सेकंड के लिए भगवान को देखने के लिए लाइन में खड़े होते हैं और फिर वीआईपी टिकट होते हैं, जहां आपको भगवान के साथ लंबा समय मिलता है।"

यह खबर भी पढ़ें: Waves 2025: पीएम मोदी की पहल के कायल हुए शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

4 of 5
'पुष्पा 2' की मुंबई प्रेस कॉन्सफ्रेंस में अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने कहा कि पैसा बोलता है
अभिनेता ने आगे कहा, "अब किसकी प्रार्थना ज्यादा जरूरी है या कौन सी प्रार्थना अच्छी है? यह निर्माताओं का भी यही प्रयास है, सिर्फ इसलिए कि मेरे पास वीआईपी टिकट नहीं है इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे भगवान को देखने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसी तरह, अगर सभी सिनेमाघरों में केवल एक ही फिल्म चलती है तो इसका मतलब है कि ताकत ही सही है। तो सवाल यह है कि 'क्या व्यवस्था निष्पक्ष है?' पैसा बोलता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मल्टीप्लेक्स के साथ हुई यह डील
खबर है कि पुष्पा 2 के मेकर्स ने मल्टीप्लेक्स चेन के साथ एक डील की थी कि फिल्म की रिलीज के शुरुआती 10 दिनों में कोई और फिल्म न दिखाया जाए। हालांकि, जब लोगों का ध्यान इस पर गया तो हर कोई मेकर्स पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें