साल 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में हमारे पास इस साल की कई बेहतरीन यादें हैं। इस साल मनोरंजन जगत में कई फिल्मों और वेब सीरीज ने अपना दम दिखाया और दर्शकों को प्रभावित भी किया। ऐसे में फिल्मों के दृश्यों से लेकर गाने खूब वायरल हुए। हालांकि, कई फिल्मों ने कॉमेडी का भी रूप ले लिया। कुछ फिल्मों के दृश्य मीम्स बनकर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। ऐसे में चलिए आज हम आपको इस साल की उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जो मीम्स में छाई रहीं।
विज्ञापन
2 of 6
लापता लेडीज
- फोटो : Instagram/ Kiran Rao
लापता लेडीज
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'लापता लेडीज' की। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को किरण राव ने निर्देशित किया था। इसकी कहानी गांव के परिवेश पर आधारित है, जो समाज में महिलाओं की स्थिति पर कटाक्ष करती है। फिल्म में दो दुल्हनें घूंघट में होने के कारण बदल जाती हैं, जिसके बाद उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। इस बीच इसका एक सीन मीम्स में बदल गया। फिल्म का मुख्य किरदार दीपक गांव का है और अंग्रेजी नहीं बोलता। वह अपनी पत्नी फूल से प्यार का इजहार करता है, जिसके बाद वह उसे कहता है कि पूरी अंग्रेजी बोलकर दिखाए। इस दृश्य को मीम्स बनाकर अलग-अलग मुद्दों पर इस्तेमाल किया गया। यहां तक कि चुनाव आयोग भी लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान इस मुहिम में शामिल हो गया, और अधिक मतदान के लिए इस मीम का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
3 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3
जब भूल भुलैया 3 का ट्रेलर आया तो इंटरनेट पर धमाका हो गया। कार्तिक आर्यन के रूह बाबा के रूप में वापस आने के बाद प्रशंसकों ने बिना समय गंवाए सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी। रूह बाबा की हरकतें मीम्स बनकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। कार्तिक आर्यन खुद भी इस मस्ती में शामिल हो गए और अपने सोशल मीडिया पर फैन-मेड मीम्स पोस्ट करते हुए एक चुटीले कैप्शन के साथ लिखा, 'मंजुलिका और मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।'
4 of 6
बैड न्यूज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बैड न्यूज
'बैड न्यूज' में विक्की कौशल के 'तौबा तौबा' डांस स्टेप्स ने ऑनलाइन 'तौबा-ही' मीम्स को वायरल कर दिया। इसने लोगों को डांस फ्लोर पर थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं इसने मीम्स की लहर भी फैला दी। डांस के वायरल वीडियो मीम्स के रूप में बदल गए।
सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, क्योंकि ट्रेलर में कप यूनिवर्स को कुछ नए चेहरों के साथ दिखाया गया है। इस बीच इसके कई सीन्स मीम्स में बदल गए। इसका ट्रेलर देख फैंस ने सीआईडी के 'दया' और 'एफआईआर' की 'चंद्रमुखी चौटाला' की शानदार वापसी की मांग की। मीम्स बनाने वालों ने वाकई बहुत कुछ किया। एक मीम में फिल्म का एक सीन है, जिसमें दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान एक कार में बैठी हैं, जिसे रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' से जोड़ दिया गया।
मिर्जापुर 3
जब चार साल के इंतजार के बाद मिर्चपुर 3 रिलीज हुई तो प्रशंसक इसकी वापसी के लिए उत्सुक थे, लेकिन यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी। गुड्डू और कालीन भैया जैसे किरदार वापस आ गए, लेकिन मुन्ना भैया की अनुपस्थिति और एक आकर्षक कहानी की कमी ने कई लोगों को निराश किया। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शो के खराब प्रर्दशन का मजाक उड़ाते हुए मीम्स के जरिए अपनी निराशा व्यक्त की। मीम्स ने शो की कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और इसकी तुलना अन्य लोकप्रिय सीरीज से की, जो अपने पिछले भागों की तरह नहीं चल पाईं।