गुलशन देवैया और अनुराग कश्यप जल्द ही वेब सीरीज 'बैड कॉप' में नजर आएंगे। इसमें गुलशन कॉप की भूमिका में हैं। वहीं, अनुराग कश्यप बैड बॉय के रूप में खतरनाक अंदाज में नजर आएंगे। यह सीरीज डिज्नी हॉटस्टार पर आएगी। अनुराग कश्यप इस सीरीज में एक्शन करते नजर आएंगे। उन्होंने एक्शन सीन करने का अपना अनुभव साझा किया है। साथ ही गुलशन देवैया की भी जमकर तारीफ की है।