फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actor: स्टाइल और फैशन के मामले में हीरोइन से कम नहीं हैं ये हीरो, लिस्ट में रणवीर संग प्रतीक भी शमिल

Wed, 05 Jun 2024 03:58 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
स्टाइल और फैशन का जब भी जिक्र होता है बॉलीवुड की खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्रियों का ही ख्याल मन में आता है। ये अभिनेत्रियां अभिनय के अलावा फैशन के मामले में एकदम अप-टू-डेट रहती हैं, लेकिन आज हम आपको इन हसीनाओं के बारे में नहीं बताने जा रहे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन हीरो के बारे में बताएंगे जो स्टाइल और फैशन के मामले में किसी भी हीरोइन से कम नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में बॉलीवुड के चहेते स्टार रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले है। रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन चंद सितारों में शामिल हैं जो अपने लुक्स के साथ काफी प्रयोग करते रहते हैं। अपनी शादी के रिसेप्शन से लेकर एयरपोर्ट तक में वे एकदम अलग अंदाज में नजर आते हैं। कई बार उन्हें उनके लुक्स के लिए लोग ट्रोल भी करते हैं, लेकिन इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। मेल फैशन को वे एक नया आयाम देने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में अगर कोई एक स्टार हैं जो अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं निभाने के लिए मशहूर है तो वे आयुष्मान खुराना हैं। आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों की तरह ही अपने लुक्स के साथ प्रयोग करते हैं। आयुष्मान खुराना कई बार अपनी फिल्म के प्रीमियर पर भी कई अतरंगी लिबास में नजर आए हैं। वे पारंपरिक लुक से अलग हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। 

4 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम
स्टाइलिश हीरो की बात हो और पुलकित सम्राट का जिक्र नहीं हो तो बात अधूरी रह जाएगी। पुलकित सम्राट अपने स्टाइलिश कपड़े और ग्लैमरस लुक के लिए मशहूर हैं। हाल ही में वे शादी के बंधन में बंधे हैं और उन्होंने अपनी शादी में भी काफी अलग डिजाइन की शेरवानी को पहना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीक बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में प्रतीक बब्बर कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। इस दौरान सभी ने उनके सूट को नोटिस किया। दरअसल उन्होंने जो सूट पहना था वह सूट उनकी मां की साड़ी से बनाई गई थी।  प्रतीक बब्बर अपने स्टाइल और लुक की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें