अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
अभिषेक बनर्जी ने बताया कि जब आप अपने सह कलाकारों के साथ एकदम खुल जाते हैं तो सबसे मजेदार डायलॉग्स तभी निकलकर आते हैं। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे का मजाक बनाना काम करता है। अभिषेक ने बताया कि कई मौके ऐसे आते थे, जब उन्होंने कोई खराब जोक मारा और राजकुमार ने मजाक बना दिया या फिर अपारशक्ति ने कोई बेवकूफी वाली बात कह दी तो अभिषेक ने मजाक उड़ा दिया या फिर राजकुमार ने घटिया जोक मारा तो बाकी लोगों ने उनका मजाक बना दिया।