पुष्पा 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'पुष्पा 2: द रूल' में जोरदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ फहद फाजिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फहाद के फैंस उन्हें शेखावत के किरदार में देखने के लिए बेहद उतावले दिख रहे हैं। एक डरावने खलनायक एसपी भंवर सिंह शेकावत के रूप में उन्होंने काफी चर्चा पैदा की हुई है। इन तीनों के अलावा फिल्म में सुनील, अनसूया भारद्वाज, जगदीश और राव रमेश भी फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे।