साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' कमाई के मामले में भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में धूम मचा रही है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। वहीं, अब बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा 2: द रूल की टीम को इसकी सफलता के लिए बधाई दी। मंगलवार को एक्स पर आमिर खान प्रोडक्शन ने एक छोटा और प्यारा नोट लिखा।