मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारें जमीन पर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'लाल सिंह चड्ढा' के ठंडे स्वागत के बाद फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आमिर खान ने एक इंटरव्यू में ऐसी बात कही है, जिससे लगता है कि वह जल्द ही इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाले हैं।