फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Frankenstein Teaser: जारी हुआ 'फ्रेंकस्टीन' का टीजर, यूजर बोले ये नेटफ्लिक्स की सबसे अच्छी पेशकश

Sun, 01 Jun 2025 01:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Frankenstein Teaser Out: ऑस्कर विजेता निर्देशक गिलर्मो डेल टोरो की फिल्म 'फ्रेंकस्टीन' का टीजर जारी हो चुका है। इस हॉरर फिल्म का टीजर देखकर फैंस उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
फ्रेंकस्टीन - फोटो : यूट्यूब
नेटफ्लिक्स पर आज अपकमिंग फिल्म 'फ्रेंकस्टीन' का टीजर जारी हो गया है। निर्देशक गिलर्मो डेल टोरो सबसे डरावनी कहानियों में से एक काला जादू की कहानी ला रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का जो टीजर जारी किया है इससे फैंस को इसकी छोटी सी झलक मिली है। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?
विज्ञापन

2 of 5
फ्रेंकस्टीन - फोटो : यूट्यूब
फ्रेंकस्टीन का टीजर जारी
मैरी शेली की क्लासिक कहानी के इस नए संस्करण में, ऑस्कर इसाक विक्टर फ्रेंकस्टीन की भूमिका निभा रहे हैं। वह एक स्मार्ट लेकिन परेशान वैज्ञानिक हैं, जो मरे हुए लोगों को वापस जिंदा करने की कोशिश करते हैं। इसके उलट, यूफोरिया अभिनेता जैकब एलोर्डी अकेले और गलत समझे जाने वाले राक्षस की भूमिका में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फ्रेंकस्टीन - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
इस फिल्म में मिया गोथ, ऑस्ट्रियाई अभिनेता फेलिक्स काममेरर, लार्स मिकेलसेन, डेविड ब्रैडली, क्रिश्चियन कॉनवेरी और चार्ल्स डांस और क्रिस्टोफ वाल्ट्ज ने भी अभिनय किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Rihanna Father Passes Away: सिंगर रिहाना पर टूटा दुखों का पहाड़, 70 साल की उम्र में हुआ पिता का निधन

4 of 5
फ्रेंकस्टीन - फोटो : यूट्यूब
द शेप ऑफ वाटर के लिए मशहूर हैं निर्देशक
निर्देशक गिलर्मो डेल टोरो जिन्हें 'द शेप ऑफ वॉटर' के लिए जाना जाता है, हमेशा से फ्रैंकनस्टाइन फिल्म बनाने की इच्छा रखते थे। वह किताब के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने लेखिका मैरी शेली को अपने जीवन की एक बड़ी प्रेरणा बताया। पिछले बाफ्टा भाषण में, उन्होंने कहा कि उनकी कहानी ने उन्हें सपने देखने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रेंकस्टीन - फोटो : यूट्यूब
सबसे अच्छी होगी फिल्म
नेटफ्लिक्स के साथ डेल टोरो का यह नया प्रोजेक्ट है। इससे पहले उनकी फिल्म 'पिनोचियो' ने साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर के लिए अकादमी पुरस्कार जीता था। यह फिल्म एनिमेटेड थी।
फ्रेंकस्टीन कब रिलीज होगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। फिर भी फिल्म के ट्रेलर ने फैंस का उत्साह पैदा कर दिया है। कई लोगों ने इसे नेटफ्लिक्स की सबसे अच्छी फिल्म होने का अंदाजा लगाया है।

यहां देखें फिल्म का टीजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें