बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में आमिर ने ढेरों हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी रही जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। इन्हीं में से एक फिल्म आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' भी है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' 240 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनी फिल्म थी, जो यशराज फिल्म्स की सबसे बड़ी बजट की मूवी में से एक थी। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद मेकर्स और दर्शकों दोनों को निराशा हाथ लगी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। फिल्म के रिलीज के लगभग 6 साल बाद आमिर ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें फिल्म के फ्लॉप होने का अंदाजा पहले ही हो गया था।