हिंदी सिनेमा के गुजरते साल की हीरोइन नंबर वन आलिया भट्ट रहीं। रणबीर कपूर ने नायकों में बाजी मार ली। ओटीटी पर दमके सितारों के बारे में हम आपको बता ही चुके हैं। आज बात उन कलाकारों ने जिन्होंने कैमरे के सामने आकर कुछ ऐसा किया कि एक बारगी दर्शकों के दिल भी सहम से गए। अपने अभिनय में खलनायकी के रंग लाकर भय, वीभत्स और घृणा के रस जगाने वाले इन कलाकारों में सिनेमाघरों और ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों के सितारे शामिल हैं। चलिए देखते हैं कि खलनायकों में नंबर वन कलाकार कौन रहा..
विज्ञापन
2 of 11
अपारशक्ति खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
10. अपारशक्ति खुराना (धोखा -राउंड डी कॉर्नर)
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में प्यार करने वाला भाई हो या फिर 'स्त्री', 'लुका छुपी', 'पति पत्नी और वो' और 'हम दो हमारे दो' जैसी फिल्मों की हास्य भूमिकाएं, आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान हर बार अपनी ओर आकर्षित किया है। कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनी फिल्म 'धोखा- राउंड डी कॉर्नर' में इस साल अपारशक्ति खुराना एक आतंकवादी की भूमिका में नजर आए। कश्मीरी लहजे में उनकी बोली को भी लोगों ने पसंद किया हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। साल 2022 की टॉप 10 विलेन की हमारी लिस्ट में वह 10वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
3 of 11
जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
9. जॉन अब्राहम (एक विलेन रिटर्न्स)
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' व्यावसायिक रूप से तो उतनी सफल फिल्म नहीं रही लेकिन जॉन अब्राहम ने अपनी भूमिका से जरूर लोगों का ध्यान खींचा। एक पागल टैक्सी वाला जो अपने बॉयफ्रेंड को डंप करने वाली लड़कियों को मार रहा है, ऐसे किरदार की जॉन अब्राहम के प्रशंसकों को सपने में भी उम्मीद नहीं रही होगी। मानसिक बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति की भूमिका निभाने में जॉन ने कोई कसर नहीं छोड़ी। साल 2022 की टॉप 10 विलेन की हमारी लिस्ट में वह नौवें नंबर पर हैं।
4 of 11
विजय वर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
8. विजय वर्मा (डार्लिंग्स)
जसमीत के रीन के निर्देशन में बनी फिल्म 'डार्लिंग्स' थिएटर में रिलीज ना होकर ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। आलिया भट्ट, शेफाली शाह के अलावा विजय वर्मा का फिल्म में ऐसा किरदार रहा जिसे लोगों ने नोटिस किया। 'डार्लिंग्स' में विजय वर्मा ने हजमा का किरदार निभाया है जो अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता हैं और एक दिन पत्नी की ही साजिश का शिकार हो जाता है। विजय वर्मा ने हमजा के किरदार में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया। साल 2022 की टॉप 10 विलेन की ‘अमर उजाला’ की लिस्ट में वह आठवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
5 of 11
मौनी रॉय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
7. मौनी रॉय (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन -शिवा)
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और नागार्जुन जैसे कई बड़े सितारों ने काम किया है। इन सभी बड़ों सितारों के बीच मौनी राय में जुनून की नेगेटिव भूमिका निभाई है। अस्त्रों की भयंकर दुनिया में शक्तिशाली जुनून की भूमिका निभाने के लिए मौनी रॉय ने अपना 100 प्रतिशत दिया। सिनेमाघरों के अलावा ये फिल्म ओटीटी पर भी खूब पसंद की जा रही है। बेस्ट टॉप 10 विलेन की लिस्ट में मौनी का स्थान सातवां है।
विज्ञापन
6 of 11
सिकंदर खेर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
6. सिकंदर खेर (मोनिका ओ माय डार्लिंग)
खलनायकों के मामले में सिकंदर खेर साल 2022 के सबसे बड़े सरप्राइज रहे। वासन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'मोनिका वो माय डार्लिंग' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सिकंदर खेर ने एक कमीने बेटे का रोल निभाया है। वह अपनी एक ऐसी माशूक को रास्ते से हटाना चाहता है जिसकी फितरत ही हर किसी से जिस्मानी रिश्ते बना लेना रहा है। इस फिल्म में छोटे से ही किरदार में सिकंदर खेर ने अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई और दर्शकों ने उनके काम की तारीफ भी खूब की।
विज्ञापन
7 of 11
विजय राज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
5. विजय राज (गंगूबाई काठियावाड़ी)
और, साल 2022 के टॉप 10 विलेन के टॉप 5 में पांचवें नंबर पर हैं जानदार अभिनेता विजय राज। निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के बाद विजय राज का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया। विजय राज ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में किन्नर रजिया बाई का किरदार निभाया है जिसका कमाठीपुरा में दबदबा रहता है। फिल्म में विजय राज के लुक से लेकर अभिनय तक की खूब तारीफ हुई।
8 of 11
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
4. कार्तिक आर्यन (फ्रेडी)
सिर्फ अपने अभिनय के बूते एक कमजोर फिल्म को कामयाब फिल्म बनाने में सफल रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी चाकलेट हीरो की छवि से हटकर 'फ्रेडी' में खतरनाक डेंटिस्ट की भूमिका निभाई है। फिल्म में वह एक ऐसे युवा की भूमिका में हैं जिसे लड़कियां भाव नहीं देती और फ्रेडी को खुद लड़कियों से बात करने में डर लगता है। शशांक घोष के निर्देशन में बनी फिल्म 'फ्रेडी' में कार्तिक आर्यन ने अपने किरदार को पूरे परफेक्शन के साथ निभाया है। वह साल के टॉप 10 विलेन की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे।
9 of 11
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
3. ऋतिक रोशन (विक्रम वेधा)
साल 2022 के टॉप 10 विलेन की ‘अमर उजाला’ की लिस्ट में अभिनेता ऋतिक रोशन तीसरे नंबर पर हैं। उनकी फिल्म 'विक्रम वेधा' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन के फैंस काफी उतावले थे, लेकिन फिल्म व्यावसायिक रूप से कुछ सफल नहीं रही। ऋतिक की चाल ढाल, उनके लुक्स और उनकी स्टाइल की फिल्म में खूब तारीफ हुई लेकिन ये फिल्म और उनका किरदार दोनों फिल्म के संवादों की वजह से मात खा गए। लखनऊ की पृष्ठभूमि में बनी इस फिल्म में स्थानीय कलेवर न आ पाना फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी बन गया।
10 of 11
संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
2. संजय दत्त (शमशेरा)
और, नंबर दो पर साल 2022 के बेस्ट विलेन मे रहे अभिनेता संजय दत्त। यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘शमशेरा’ में उनका खूंखार और निर्दय दारोगा शुद्ध सिंह का किरदार वाकई लार्जर दैन लाइफ रहा। फिल्म में उनके किरदार से ही रणबीर कपूर के किरदार को स्थापित होने में मदद मिलती है, लेकिन ये फिल्म अपनी पटकथा और इसकी पृष्ठभूमि ठीक से विकसित न हो पाने के चलते मात खा गई।
साल के बेस्ट विलेन की टॉप 10 विलेन की ‘अमर उजाला’ की लिस्ट में नंबर एक पर भी संजय दत्त ही हैं। मूल रूप से कन्नड़ में बनी और हिंदी में डब होकर रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में संजय दत्त खतरनाक किरदार अधीरा के रूप में नजर आए। इस फिल्म में संजय दत्त का परदे पर आना ही सिनेमाघरों मे तालियों का सबब बन जाता था। अभिनेता यश के किरदार के आगे खम ठोंककर खड़े हुए अधीरा के किरदार ने इस फिल्म को हिंदीभाषी दर्शकों के बीच लोकप्रिय होने में खूब मदद की।