चंदू चैंपियन पर दर्शकों की प्रतिक्रिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर लौटे एक दर्शक ने कहा, 'बहुत मोटिवेटिड फिल्म है। बहुत जबर्दस्त है। यह रियल स्टोरी पर आधारित है तो काफी अच्छे से कहानी दिखाई है। शुरु से लेकर आखिर तक कार्तिक ने शानदार काम किया है। कार्तिक की मेहनत पूरी फिल्म में दिखी है'। एक अन्य दर्शक ने कहा, 'बहुत कमाल! बहुत कमाल फिल्म है। ऐसा पहली बार हुआ है कि मूवी खत्म होने के बाद भी लोग रो रहे हैं और तालिया बजा रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने दिल जीत लिया'।