अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
अविका का जन्म 30 जून 1997 में हुआ था। उन्हें बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में जाना था। इसलिए अविका ने 11 साल की उम्र में ही घर-घर अपनी पहचान बना ली थी। अविका ने सबसे पहले ‘बालिका वधू’ में आनंदी की भूमिका निभाई थी, जिसने उनके किरदार को आज भी दर्शकों के बीच जीवंत रखा है। आज भी लोग अविका को ‘आनंदी’ के नाम से ही जानते हैं। इसके बाद महज 14 साल की उम्र में अविका ने ‘ससुराल सिमर का’ शो किया था।