वैक्सीन लगने के बाद भी बरतें ये सावधानियां
- फोटो : Amar Ujala
भारत का यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम
भारत का यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (यूआईपी) सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है, जो सालाना 2.67 करोड़ नवजात शिशुओं और 2.9 करोड़ गर्भवती महिलाओं को लक्षित करता है। यूआईपी के तहत, 12 अलग-अलग बीमारियों के खिलाफ वैक्सीन का नि: शुल्क टीकाकरण होता है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर 9 बीमारियों - डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस (Td), पोलियो (IPV), खसरा, रूबेला (MR), तपेदिक, हेपेटाइटिस बी और मेनिनजाइटिस और निमोनिया हेमोफिलिया इन्फ्लुएंजा प्रकार बी है। इसके अलावा, क्षेत्र विशेष में 03 बीमारियों रोटावायरस दस्त, न्यूमोकोकल निमोनिया और जापानी इन्सेफलाइटिस शामिल हैं; हालांकि, रोटावायरस वैक्सीन (RVV) और न्यूमोकोकल निमोनिया (PCV) वैक्सीन विस्तार की प्रक्रिया में हैं।