आज का दिन यानी 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर में emojis का उपयोग बड़ी तेजी से फैल रही है। हाल-ए-दिल का इजहार करना हो या किसी पर गुस्सा दिखाना, बिना शब्दों के इशारों की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। और ये सब मुमकिन हो पा रहा है इमोजी की वजह से। व्हाट्स एप और फेसबुक पर होने वाली चैट में इमोजी ही दिल की जुबां बन गई है। आपको बता दें कि इमोजी इलेक्ट्रानिक चित्रों का ऐसा समूह है, जो कि आपके चेहरे के भाव को छोटी सी इमेज से व्यक्त करते हैं। पर कुछ ही लोग इसका सही इस्तेमाल कर पाते हैं। मतलब ना पता होने पर कभी-कभी गलत इमोजी का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से कभी-कभी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। आइए अगली स्लाइड में पढ़ते हैं इमोजी के सही मतलब...